Saturday, 21 September

iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम कुछ नए ऑफर्स के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। साथ ही बताएंगे कि अभी iPhone 15, iPhone 14 और iPhone 13 पर कितना भारी डिस्काउंट चल रह है। क्योंकि अभी सेल की शुरुआत भी हो चुकी है और मॉनसून ऑफर्स भी इसके साथ दिए जा रहे हैं। आज हम आपको इन्हीं ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

iPhone 15

Apple iPhone 15 की बात करें तो ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस फोन की MRP 79,900 रुपए है। साथ ही आप इसे विजय सेल्स से खरीद सकते हैं और इसे 13% डिस्काउंट के बाद 69,690 रुपए में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जो भारी छूट ऑफर करते हैं। कार्ड्स से पेमेंट करने पर अलग से डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 14

iPhone 14 की बात करें तो ये 2 साल पहले लॉन्च हुआ था और इसके कैमरे पर कंपनी ने काफी काम किया था। इस फोन की MRP 69,900 रुपए है और आप इसे 13% डिस्काउंट के बाद 60,990 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी कुल मिलाकर ये फोन काफी अच्छा ऑप्शन साबित होता है। बैंक ऑफर्स भी अलग से दिए जा रहे हैं। ये फोन एक्सचेंज ऑफर के साथ ज्यादा सस्ता मिल सकता है।

iPhone 13

हालांकि थोड़ा पुराना वैरिएंट हो गया है। लेकिन अगर आप कोई सस्ता आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इसे आज ही अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए आपको 52,999 रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही बंक ऑफर्स अलग से मिल रहे हैं। लाइट वेट के साथ ये फोन डिजाइन में भी काफी अच्छा ऑप्शन साबित होता है। अलग से ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिनकी वजह से ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

Apple की बात करें तो भारत में इसके प्रोडक्ट्स को काफी पसंद भी किया जा रहा है। ऐसे में आपके लिए भी ये काफी अच्छे प्रोडक्ट साबित होने वाले हैं और आप आज ही इसे अपनी पसंदीदा लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Share.
Exit mobile version