Friday, 20 September

भोपाल। सागर के शाहपुर में शिवलिंग निर्माण के समय बच्चों पर दीवार गिरने से दबने के कारण 9 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद जिम्मेदारों राज्य सरकार करवाही कर रही है।

घटना के बाद प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने तत्काल शाहपुर नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उपयंत्री को सस्पेंड कर दिया है। अब रविवार देर रात को सागर के कलेक्टर, एसपी के साथ संयुक्त कलेक्टर को भी हटाया दिया।

ये भी पढ़ें: सागर में शिवलिंग निर्माण में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के मामले में सीएमओ और उपयंत्री सस्पेंड किया

सागर के एसपी (पुलिस अधीक्षक) अभिषेक तिवारी का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल कर दिया। जबकि रायसेन एसपी विकास कुमार सहवाल को सागर एसपी बनाया गया है।

इसी क्रम में सागर कलेक्टर दीपक आर्य (2012) को उप सचिव मंत्रालय भेज दिया गया है उनकी जगह संदीप जी. आर. (2013) कलेक्टर, जिला छतरपुर को सागर का कलेक्टर बनाया है। पार्थ जैसवाल (2015) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिंदवाडा को कलेक्टर, जिला छतरपुर बनाया है।

ये भी पढ़ें: सागर में 50 साल पुराने घर की दीवार गिरी, 9 बच्चों की मौत, पार्थिव शिवलिंग बनाने के दौरान हादसा,आधा दर्जन बच्चे घायल

साथ ही राज्य शासन ने संदीप सिंह, राप्रसे (आर आर 2017) संयुक्त कलेक्टर, जिला सागर को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के पद पर पदस्थ किया है।

screenshot 2024 08 05 00 42 16 37 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e76461188209003249919
एक्शन में सीएम: सागर में दीवार गिरने से बच्चों की मौत के बाद कलेक्टर, एसपी के साथ संयुक्त कलेक्टर को भी हटाया 4
एक्शन में सीएम: सागर में दीवार गिरने से बच्चों की मौत के बाद कलेक्टर, एसपी के साथ संयुक्त कलेक्टर को भी हटाया 5
Share.
Exit mobile version