Wednesday, 5 February

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के छह महीने के सेवा विस्तार पर केंद्र सरकार की मुहर लग ई है। रविवार को उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी होने की उम्मीद है। लेकिन केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति उनके सेवा काल को आगामी छह माह के लिए बढ़ा दिया है।

यूपी के मुख्य सचिव, IAS अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को ख़त्म हो रहा था। इससे एक दिन पहले 30 दिसंबर को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब दुर्गा शंकर मिश्रा 30 जून 2024 तक यूपी के मुख्य सचिव बने रहेंगे। उनका रिटायरमेंट अप्रैल 2025 में है। दुर्गा शंकर मिश्रा के कार्यकाल के पूरे होने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही थी, वैसे-वैसे तमाम तरह की चर्चाएं चल रही थी। शनिवार को केंद्र की ओर से जारी आदेश के बाद दुर्गा शंकर मिश्रा को लगातार तीसरा सेवा विस्तार मिल गया है। 

Share.
Exit mobile version