Sunday, 22 September

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना को रोकने के लिए बड़ौदा (गुजरात) की विमल कंपनी ने अत्याधुनिक फायर सिस्टम लगाया है। मंदिर कर्मचारी तथा सुरक्षाकर्मियों को सिस्टम के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।

बता दें, इस बार होली पर तड़के 4 बजे भस्म आरती में मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई थी। इसमें कई पुजारी तथा सेवक झुलस गए थे। उपचार के दौरान एक सेवक की मौत भी हो गई थी। इसके बाद मंदिर समिति ने आगजनी की घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

गर्भगृह का तापमान 57 डिग्री से अधिक होने पर बजे अलार्म

    सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बड़ौदा की विमल कंपनी ने अपनी ओर से मंदिर के गर्भगृह व गलियारे में अत्याधुनिक सेफ्टी सिस्टम लगाया है।

    गर्भगृह का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर अग्निशमन यंत्र का अलार्म स्वत: ही बजने लगेगा। फिर इसे नियंत्रित करने के उपाय किए जाएंगे।

    इसके अलावा गर्भगृह के गलियारे में लगाए गए सिस्टम की अपनी अलग विशेषता है। इसमें एक डिफ्यूज कंडक्टर लगा है।

 

Source : Agency

पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi Letest News) हिंदी में | Tech News और Business News के लिए जुड़े रहे Nishpaksh Mat से

Share.
Exit mobile version