Wednesday, 5 February

भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के समर्थक और सतना के पूर्व सांसद देवराज सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। 

भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्मंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में आए सभी सदस्यों का मैं स्वागत करता हूं। 

सबको मिलेगा सम्मान: मोहन यादव

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सामने वाले के पास कुछ बचेगा ही नहीं। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर पहुंचाया जाता है।आप बीजेपी के परिवार में आए हो। आपके पास ऐसा मौका कभी भी आ सकता है। आपको अधिकार दिया जाता है कि कि आप भी अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हो। उनको वही सम्मान दिया जाएगा, जो यहां पर आपको दिया गया है। मध्य प्रदेश को आगे ले जाने के लिए आपके सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे।

गिनीज बुक रिकॉर्ड दर्ज कराने की तैयारी: नरोत्तम मिश्रा

बीजेपी जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में एमपी पहला ऐसा राज्य है जहां इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। होली के बाद बूथ स्तर पर ये अभियान चलाया जाएगा। हम इसे रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक 14 हजार से अधिक कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली है।

Share.
Exit mobile version