Friday, 20 September

जयपुर

 सितंबर और अक्टूबर महीने में जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए 3 फेज में चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने जम्मू कश्मीर के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें देश की सबसे पुरानी पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नहीं बल्कि पूर्व में पार्टी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके इकलौते सचिन पायलट को तरजीह दी है।

कांग्रेस पार्टी के द्वारा 40 स्टार प्रचारक नेताओं की लिस्ट जारी की गई, जिसमें सचिन पायलट भी शामिल है। इसके अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता पार्टी का प्रचार करने के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। आपको बता दें कि धारा 370 हटने के बाद पहली बार J&K में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और जम्मू कश्मीर की स्थानीय पार्टी जैसे नेशनल कांफ्रेंस और Jammu and Kashmir People’s Democratic Party (PDP) अपनी तैयारी में लगी हुई है। हालांकि, अब देखना होगा कि जम्मू कश्मीर की जनता किसे अपना नेता चुनती है।

जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीख

जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 24 विधानसभा सीट पर 18 सितंबर, दूसरे चरण में 26 विधानसभा सीटों पर 25 सितंबर और तीसरे चरण में 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 अक्टूबर को यहां परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले नतीजे 4 अक्टूबर को आने वाले थे। लेकिन कल चुनाव आयोग ने फेरबदल करते हुए 4 से 8 अक्टूबर कर दिया। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव करते हुए 1 अक्टूबर की जगह 5 कर दिया।

Source : Agency

पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi Letest News) हिंदी में | Tech News और Business News के लिए जुड़े रहे Nishpaksh Mat से

Share.
Exit mobile version