Friday, 20 September

बालोद.

बालोद में जिले के भाजपा कार्यालय में आज सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अभियान में भाजपा ने सभी समाज के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया वहीं सांसद भोजराज नाग ने इसमें मिस्ड काल करते हुए सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की पद्मश्री छत्तीसगढ़ी नाचा परंपरा के पुरोधा डोमार सिंह कुंवर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा को लेकर काम कर रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाना है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है हम पिछले कुछ वर्षों का चुनाव देखें जिसमे विधानसभा को या लोकसभा सभी में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान रहा है वो बेहतरीन रहा, भाजपा का कार्यकर्ता यदि निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ मिलता है जैसे कि हमारी सरकार की योजनाएं चल रही है वो अप्रत्यक्ष रूप से सभी कार्यकर्ताओं को मिल रहा है ये कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है।

लोगों का पुण्य कार्यकर्ताओं को सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जब शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है तो उनका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है इसके साथ ही हम देखते हैं भारत का जो इतिहास रहा है उसमें हमेशा धर्म की जीत हुई है मनुष्य को वो गुण मिला है जिसमे वो परोपकार कर सकता है पूरे विश्व में दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है तो वो भारत देश है और इसके कोई भूमिका निभा रहे हैं तो नरेंद्र मोदी जी हैं विश्व शांति स्थापित करने मोदी जी का प्रयास सराहनीय है हमें नए लोगों को बताना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में जब सबने हांथ खड़ा कर दिया तब मोदी जी ने देश को बचाने का संकल्प लिया और इस संकल्प का पूरा विश्व साक्षी बना है उन्होने कहा हमें सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने के लिए हम भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़े सभी नेतृत्व करने वाले लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने कहा कि यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए मुझे सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं इसके साथ ही उन्होंने यहां पर संगीत गाकर भारत राष्ट्र और देश के प्रधानमंत्री के सम्मान का गायन किया।

पीढ़ियों की तपस्या भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल भाजपा है। हमारी सरकारे अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरवशाली है क्योंकि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है. भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है.

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि बीजेपी एकमात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाता रहता है इस आयोजन में सांसद भोजराज नाग, जिलाध्यक्ष पवन साहू, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू,  पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू,  वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, महामंत्री राकेश यादव, चेमन देशमुख, सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source : Agency

पढ़ें देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi Letest News) हिंदी में | Tech News और Business News के लिए जुड़े रहे Nishpaksh Mat से

Share.
Exit mobile version