Friday, 18 October

मणिपुर की भौगोलिक स्थिति

मणिपुर के पूर्व में म्यांमार, उत्तर में नागालैंड, पश्चिम में असम  और मिजोरम, दक्षिण में म्यांमार और मिजोरम है। इसके पर्वतीय भाग में पांच एवं मैदानी भाग में चार जिले हैं।‌ यहां सारामती [3,926 मी.] पर्वत शिखर है। इस राज्य में इम्फाल, इरिल, नाम्बूल नदियां हैं।

मणिपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

इतिहासकारों के मतानुसार सन् 33 ई. में पारवंगा ने यहां एक बड़े राजवंश की शुरुआत की, जिसने 1891 तक मणिपुर पर शासन किया। उसके बाद मणिपुर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया। 15 अक्टूबर, 1949 को भारतीय संघ में भाग ‘ग’ के राज्य के रूप में मणिपुर को शामिल कर लिया गया था। बाद 1963 में केंद्र शासित प्रदेश अधिनियम के तहत तीस चयनित एवं तीन मनोनीत सदस्यों की विधानसभा कायम की गई। 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

यह भी पढ़ें : जानिए हरियाणा के बारे में

मणिपुर की आर्थिक स्थिति

राज्य में चावल, गेहूं, मक्का, दलहन प्रमुख फसलें हैं। संतरे, आम, केले, नाशपाती, अनानास, आडू एवं बेर सहित अन्य फलों का उत्पादन भी किया जाता है। प्रदेश में सीमेंट, चीनी, हस्तकर, वनस्पति तेल, ग्लूकोज एवं टेलीविजन सेट के प्रमुख उद्योग हैं। कुल क्षेत्र के 17,418 वर्ग किमी. क्षेत्र में वन है। यहां शंघाई नस्ल का हिरण पाया जाता है।

मणिपुर राज्य का परिवहन

राज्य में कच्ची एवं पक्की सड़कों को मिलाकर कुल 11,434 किमी. लंबी सड़कें हैं, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 959 किमी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 और 53 राज्य में से होकर गुजरते हैं। 1990 में जिरिबाम तक एक किमी. मीटर गेज रेल लाइन पहुंचने के साथ ही यह राज्य भी देश के रेल मानचित्र में शामिल हो गया। एकमात्र हवाई अड्डा इम्फाल में है।

यहां के त्योहार

मणिपुर में चिरओबा, गोल चाक-कुबा, रथ यात्रा, लाई हारोबा, रास लीला, ईद-उल-फितर, इमोइनु, गान-नागी, लुई-नगाई-नी, ईद-उल- जुहा, योशांग (होली), दुर्गा पूजा, मेरा हो चोंगबा, दिवाली तथा क्रिसमस आदि त्योहार मनाए जाते हैं। 

मणिपुर के पर्यटन स्थल

मणिपुर का दो-तिहाई हिस्सा खूबसूरत वनों, वनस्पतियों और फूलों से आच्छादित है। यहां पाइन के वृक्ष बहुतायत में मिलते हैं। मणिपुर में ‘स्वग पुष्प कहे जाने वाले शिराय लिली फूल मिलते हैं, जो विश्व में कहीं नहीं मिलते। ये फूल बहुत ही खूबसूरत है। इसके अलावा क्लाउडेड लेपर्ड, हॉर्नबेल, स्पॉट लिनशांगे, बारबैक्ड कबूतर जैसे कई अलग तरह के पशु-पक्षी मिलते हैं, जो केवल मणिपुर में ही दिखाई देते हैं।

यहां लगभग पांच सौ प्रकार के आर्किड के पौधे पाए जाते हैं, जिनके रंग-बिरंगे फूल यहां की फिजां में चार चांद लगा देते हैं। राज्य के सिंगदा में बना बांध भारत में सबसे ऊंचा मिट्टी का बांध है। प्रदेश में श्रीगोविन्दराज मंदिर, शहीद मीनार, कांगला फोर्ट, ख्वैरामबंद बाजार, नुपीलाल [महिलाओं का युद्ध सिंगदा बांध, चिड़ियाघर, लोकटक झील सहित अन्य पर्यटन स्थल हैं।

Share.
Exit mobile version