Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

इस्लामाबाद फ़िलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के सुप्रीम लीडर इस्माइल हानियेह का इजरायली सेना ने कत्ल कर दिया। वो ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेहरान पहुंचे थे। समारोह के अगले ही दिन बुधवार 31 जुलाई को इजरायली सेना ने हवाई हमले में हानियेह को मार डाला। हानियेह की हत्या किए जाने से ईरान समेत कई मुस्लिम देश इजरायल पर बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान ने भी हानियेह की मौत पर रिएक्शन दिए हैं। इमरान खान की पार्टी के कद्दावर नेता फवाद चौधरी ने सीधे-सीधे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की काबलियत पर सवाल उठाए। उन्होंने भड़कते…

Read More

जयपुर. महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। 27 जुलाई की रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। इन्हीं में हरिभाऊ किशनराव बागड़े का नाम भी शामिल था। इनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे के एक मराठा परिवार में हुआ था। हरिभाऊ किसनराव बागड़े अपने राजनीतिक सफर में पिछले 50 साल से सक्रिय है। ये लगातार 20 साल तक विधायक रहे हैं। इतना ही नहीं दो बार मंत्री और एक बार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रह…

Read More

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में सूर्या फाउण्डेशन व इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्री प्रतापराव जाधव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। समारोह का उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। समारोह में 200 से अधिक योग प्राकृतिक चिकित्सा जगत के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त माननीय  श्री राजू बिष्ट एवं श्री भोलासिंह जी दोनों सांसद, श्री कोस्तुभ कर्माकर (वेद जी) वॉइस चेयरमैन सूर्या फाउण्डेशन, डॉ. डी. एन. शर्मा व डॉ आर एस डबास दोनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (INO)  श्री बिजय राज शिन्दे पूर्व…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने मितान योजना का नाम बदल दिया है। भूपेश बघेल की सरकार में शुरू की गई मितान योजना का नाम अब मोर संगवारी कर दिया गया है। इसके संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। हालांकि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये पहला मौका नहीं है जब सरकार ने भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों को बदला हो। इससे पहले भी सरकार ने कई योजनाओं के नाम बदले थे। घर बैठे मिलती हैं 27 सुविधाएं मितान योजना के अतंर्गत लोगों…

Read More

नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को जाति विवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और दावा किया कि यदि सामंतवादी सोच वाली कांग्रेस ने मंडल और काका कालेलकर की रिपोर्ट की राह में रोड़ा नहीं अटकाया होता, तो आज स्थिति कोई और होती। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेहरू ने तो आरक्षण के विरोध में अपने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख दिया था, जबकि राजीव गांधी खुलेआम मंडल आयोग की रिपोर्ट का…

Read More

जालौर. कोतवाली पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जहां करीब पौने दो करोड़ का डोडा पोस्त बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन की तलाशी के दौरान दो अवैध देसी कैट 4 मैगजीन व 11 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चला रहे हैं. इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं गौतम कुमार जैन डीवाईएसपी जालौर के सुपरविजन में…

Read More

रांची. झारखंड भाजपा के 18 विधायकों को विधानसभा से 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधायक सीएम हेमंत सोरेन द्वारा विपक्ष के सवालों के जवाब देने से इनकार और विपक्ष के कई विधायकों को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर करने के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। दरअसल बुधवार को भाजपा विधायक रोजगार सहित कई अन्य मुद्दों पर सीएम हेमंत सोरेन द्वारा जवाब दिए जाने से इनकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और वे वेल में चले गए थे, जिसके बाद मार्शलों ने भाजपा विधायकों को सदन से बाहर कर दिया…

Read More

उज्जैन  मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य से 10 तेंदुओं को पकड़कर खंडवा जिले के प्रस्तावित ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में छोड़ दिया गया है। कुनो राष्ट्रीय उद्यान से चीतों को स्थानांतरित करने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए यह किया गया है। श्योपुर जिले के कूनो से शिकारियों को स्थानांतरित करने का उद्देश्य चीतों के लिए प्रतिस्पर्धा को कम करना है, जिन्हें वन विभाग प्रोजेक्ट चीता के हिस्से के रूप में गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों की निगरानी में हो रही कार्रवाई उज्जैन के वन संरक्षक एमआर बघेल ने हमारे सहयोगी समाचार…

Read More

नई दिल्ली जून और जुलाई के महीने में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश समेत बड़े मैदानी इलाके में भीषण गर्मी रही। कई दिन तो ऐसे थे कि पारा 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन अब मॉनसून मेहरबान हुआ है। जुलाई के आखिरी दिनों में पटना, लखनऊ, दिल्ली से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक में खूब बारिश हो रही है। यही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त में रही सही कमी भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि…

Read More

देहरादून  भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग प्रशासन ने यात्रियों से बृहस्पतिवार को अपनी केदारनाथ यात्रा स्थगित करने को कहा है। वहीं, उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर  वर्षा संबंधी घटनाओं में आठ व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और करीब छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा की तथा कहा कि प्रदेशवासियों और राज्य के बाहर से आए यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित स्थानों पर बचाव दलों ने रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय…

Read More