Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में लाड़ली बहना उत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा‍कि सभी लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को उनके खातें में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार तो 19 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन पूरे सावन हम त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये हर जिलें में उत्सव आयोजित किये जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनें प्रेम के साथ भाईयों को राखी बांधकर स्नेह देती है। आज बहनों ने विशाल…

Read More

चूरू. गांव झाड़सर के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 स्कूली छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राथमिक उपचार कर हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब बच्चे शिक्षक भागुराम मेघवाल की रिटायरमेंट पार्टी में जा रहे थे। घटना में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 वर्षीय कृष्ण मीणा व 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसा नाथों की ढाणी…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम का वनवास काल गुजरा है। यहां मानवीय सभ्यता और भारतीय सनातन, संस्कृति का अनूठा मेल दिखाई देता है। चित्रकूट की पावन धरा पर जियो पार्क की संभावना तलाशने का कार्य आरंभ किया गया है। जियो पार्क से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर खुलेंगे तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री…

Read More

टोरंटो कनाडा (Canada)  में खालिस्तानी कट्टरपंथी भारत विरोधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की नाक तले  खालिस्तानी भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। इसी क्रम में वहां खालिस्तान पर जनमत संग्रह किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए कनाडा अल्बर्टा स्थित कैलगरी में एक नगर पालिका के परिसर में  जनमत संग्रह किया गया जिसमें लोगों की राय जानने के लिए SFJ ने एक प्रश्न रखा था, जो कि “क्या भारत शासित पंजाब को एक स्वतंत्र देश होना चाहिए?”। वोटिंग के लिए ‘हां’या ‘ना’ विकल्प दिया गया था।…

Read More

भोपाल प्रदेश में तीन नए मेडिकल कालेजों में इसी सत्र से एमबीबीएस में प्रवेश शुरू हो जाएगा। इनमें सिवनी, नीमच और मंदसौर सम्मिलित हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने इन कॉलेजों को 50-50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अब इन कॉलेजों में सौ-सौ सीटों की अनुमति देने के लिए एनएमसी में अपील करेगा। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथौड़े ने कहा कि आशा है कि अपील के बाद सीटें बढ़ जाएंगी। बता दें, पहले तीनों जगह 150 सीटें प्रति कॉलेज प्रवेश के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने एनएमसी को आवेदन किया…

Read More

औरंगाबाद. बारिश होने से युवक के घर की छ्त गीली थी और छ्त में कहीं बिजली के तार का स्पर्श होने से करंट दौड़ रहा था, जिसका पता घर के किसी सदस्य को नहीं था। इसी बीच गुरुवार को विकास किसी काम से अपने घर के छत पर खाली पैर ही चला गया। छत पर जाते ही वह गीली छ्त में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने आनन फानन में घर की विद्युत सप्लाई को बंद करने के बाद विकास को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर…

Read More

लखनऊ/मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूल बरसाए। मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर, दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, पल्लवपुरम, सिवाय टोल प्लाजा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा देखकर कांवड़िए गदगद हो गए। पुष्प वर्षा से खुश शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नारे भी लगाए। उल्लेखनीय है कि मेरठ में एक दिन पहले भी बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई थी। इसके बाद अब हेलीकॉप्टर से पुष्प…

Read More

नई दिल्ली भीषण भूस्खलन के कारण केरल के वायनाड में बनी भयावह स्थिति के बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। मौसम विभाग ने कहा कि राज्यों को ऑरेंज अलर्ट जारी होने पर ही एक्शन ले लेना चाहिए। इसने कहा कि राज्यों को रेड अलर्ट जारी होने का इंतजार नहीं करना चाहिए। आईएमडी ने मीडिया ब्रीफिंग में संकेत दिया कि भूस्खलन प्रभावित वायनाड में पहले से ही अलर्ट जारी होने के कारण राहत उपाय तेजी से किए जा सकते थे। मौसम विभाग ने कहा, “केरल में 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था…

Read More

अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक दर्दनाक हादसे में रोडवेज बस ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। यह घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे अलवर-करौली मेगा हाईवे पर पूजा होटल के पास हुई। मालाखेड़ा के बरखेड़ा गांव के रहने वाले दो कांवड़िये, मुरारी लाल चौधरी और राजवीर, शिव कांवड़ शिविर से सोच के लिए जा रहे थे। तभी अलवर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार…

Read More

प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विधानसभा में सवालों का जवाब देते हुए बेहद आक्रोशित हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यहां पर नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं। सवाल प्रतिष्ठा का भी नहीं है। प्रतिष्ठा तो यहां से ज्यादा मठ में ही मिल जाती है। कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा उसे भुगतना ही होगा। इसके साथ ही कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती के साथ चलेगी। ओबीसी और एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर भी सपा पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने नेता विरोधी दल सनातन पांडेय के सवालों के…

Read More