Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

लंदन इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक जीएमआर ग्रुप ने इंग्लिश काउंटी टीम हैम्पशायर के साथ 120 मिलियन पाउंड (लगभग 1278 करोड़ रुपये) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के समझौते पर सहमति व्यक्त की है। हैम्पशायर ऐसे में किसी विदेशी इकाई के स्वामित्व वाली पहली काउंटी टीम बन जाएगी। इससे जीएमआर समूह के पास इस टीम के 51 प्रतिशत शेयरों पर नियंत्रण होगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया, ‘‘समझा जाता है कि दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों ने आईपीएल के अपने प्रतिद्वंद्वी लखनऊ सुपरजायंट्स की बोली को पछाड़ दिया।’’ जीएमआर समूह के पास इसके साथ ही यूटिलिटा बाउल (हैम्पशायर में क्रिकेट…

Read More

नई दिल्ली राजधानी के रोहिणी में दिल्ली सरकार के शेल्टर होम ‘आशा किरण’ में रहने वाले मानसिक रूप से बीमार 14 लोगों की मौतें होने की बात सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी स्थित सरकारी शेल्टर होम ‘आशा किरण’ में जनवरी 2024 से अब तक हुई 14 मौतों से संबंधित मामले में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एसीएस राजस्व को तत्काल पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने…

Read More

मार्सेली (फ्रांस) भारतीय नौकाचालक नेत्रा कुमानन और विष्णु सरवनन बृहस्पतिवार को यहां पेरिस ओलंपिक की नौकायन प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष डिंगी स्पर्धाओं में क्रमशः छठे और 25वें स्थान पर रहे। विष्णु (25 वर्ष) ने रेस 1 में अच्छा प्रदर्शन किया और 10वें स्थान पर रहे। लेकिन पुरुष स्पर्धा की रेस 2 में 34वें स्थान पर रहने के बाद वह ओवरऑल 25वें स्थान पर खिसक गए। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली महिला भारतीय नौकाचालक नेत्रा ने अपनी शुरुआती रेस छठे स्थान पर समाप्त की। मार्सेली मरीना में हवा की कमी के कारण महिलाओं…

Read More

नई दिल्ली केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस को  हमेशा शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह याद आते हैं. जब हम महाभारत काल में जाते हैं. तब हमें तो कन्हैया याद आते हैं. अनीति और अधर्म किसने किया, ठगी किसने की. कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान शिवराज राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा शकुनि, चौसर और चक्रव्यूह…

Read More

 बिलासपुर  जुआ और सट्टे में हारकर युवक कर्जे में डूब गया। कर्ज से उबरने युवक ने लूट की योजना बना ली। कोरबा जिले के पाली से आकर उसने सरकंडा के सीपत रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। इसमें वह सफल नहीं हो पाया। उल्टे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आभूषण खरीदी के बहाने आया युवक सरकंडा के सीपत रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक हर्ष सोनी अपनी मां अंजू सोनी के साथ गुरुवार की सुबह दुकान पर थे। इसी दौरान एक…

Read More

पेरिस भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर की जोड़ी को बृहस्पतिवार को यहां खराब मौसम से प्रभावित ओलंपिक गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दिन विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। शर्मा 17 होल तक एक अंडर पर थे लेकिन बिजली गिरने के खतरे के कारण खेल को दूसरी बार रोका गया, उन्होंने एक अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह 60 गोल्फरों में संयुक्त 29वें स्थान पर रहे। वहीं भुल्लर क्वाड्रपल बोगी के कारण चार ओवर 75 के कार्ड से 56वें स्थान पर रहे। शर्मा फ्रंट नाइन में एक ईगल से तीन अंडर पर थे लेकिन बाद में उन्होंने शॉट…

Read More

जबलपुर मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों को झटका दे दिया। क्राइस्ट चर्च स्कूल, सेंट अलायशियस स्कूल, स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानगंगा आर्चिड्स इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जान्स स्कूल, दमोह सहित कई स्कूलों ने याचिका दायर कर कहा था कि जिला कमेटी की ओर से उनके स्कूल की फीस निर्धारित की गई है और बढ़ाई गई फीस वापस करने का निर्देश दिया गया है। स्कूल की फीस का निर्धारण जिला कमेटी नहीं कर सकती जिला कमेटी को यह अधिकार नहीं है कि वह स्कूल की फीस का निर्धारण करे। इसके अलावा उक्त कार्रवाई के…

Read More

पेरिस पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने 2024 ओलंपिक के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए यूक्रेन के खिलाड़ियों को फ्रांस की राजधानी के सर्वोच्च गौरव ‘ग्रैंड वर्मील’ पदक से सम्मानित किया। हिडाल्गो ने कहा, ‘‘मैं आज आपके दुख और गर्व दोनों की कल्पना कर सकती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि आपके देश पर अभी भी हमला हो रहा है और वह युद्ध में है। आपके कई दोस्त, आपके रिश्तेदार अग्रिम पंक्ति में हैं और लड़ रहे हैं।’’ यूक्रेन की नौकायन खिलाड़ी अनास्तासिया कोजेनकोवा और डाइविंग खिलाड़ी ओलेक्सी सेरेडा ने देश के सभी खिलाड़ियों की ओर से पदक…

Read More

    रायगढ़ छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है. जिसके चलते नदियां और नाले उफान पर हैं. ऐसे में बुधवार को बाढ़ में एक 35 वर्षीय मानसिक रूप से अवस्थ महिला उफनती नदी में 20 किलोमीटर बह गई और उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में मछुआरों ने बचा लिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने न्यूज एजेंसी भाषा को दी. पति से अलग रह रही थी महिला  घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सारंगढ-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि चमत्कारिक रूप से बच निकलने के बाद सरोजनी चौहान को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के सरिया इलाके…

Read More

 रायपुर  शराब घोटाला मामले के आरोपित अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश के मेरठ जेल से रायपुर लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल दोनों के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। ईडी की ओर से कोर्ट में लगाए गए आवेदन पर जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर अब मेरठ जेल में बंद दोनों आरोपितों को रायपुर लाकर ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 19 जून को रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड के आधार पर जमानत मिली थी, जमानत पर…

Read More