Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

पेरिस दो बार के एशियाई खेलों के चैम्पियन भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पेरिस ओलंपिक में पुरूषों के शॉटपुट के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके। जकार्ता और हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पंजाब के मोगा के 30 बरस के तूर ने पहले प्रयास में 18.05 मीटर का थ्रो फेंका लेकिन बाकी दोनों प्रयास फाउल रहे। क्वालीफिकेशन दौर में 21.35 मीटर का थ्रो फेंकने या शीर्ष बारह स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। वहीं महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पारूल चौधरी कुल 24वें और…

Read More

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान में देश में रेल मंत्री के क्षेत्र से नहीं, समूचे देश में आवश्यकता को देखते हुए ट्रेन सुविधाएं बढ़ाई जाती हैं। डॉ यादव ने देर रात भोपाल से रीवा के लिए प्रारंभ हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वर्तमान में राजधानी भोपाल से रीवा जाने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस प्रतिदिन सागर और कटनी होकर जाती है। नई एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी मार्ग से सप्ताह में दो दिन चलेगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ यादव…

Read More

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा की लाश मिली है। कॉलेज कैंपस में छात्रा की लाश पड़ी थी। लोगों का कहना है कि चौथी मंजिल से गिरने से उसकी मौत हुई है। घटना जिला के बेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्रावास की है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई। वह सारण के सोनपुर की रहने वाली है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। हालांकि पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस…

Read More

अलवर. तिजारा के अलाहपुर जाट गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अलाहपुर सीएचसी से अलवर रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल के परिजन आसिफ ने बताया कि पड़ोसी इरफान ने उसके बड़े भाई अरमान को किस्तों पर एक मोबाइल दिलाया था। किस्तें पूरी होने के बाद भी वह भाई से और पैसे मांगने लगा और मना करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई व अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी, फरसी व…

Read More

रायपुर. छत्तीससगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। आसमान में चारों ओर जमकर बादल छाये हुए हैं। हल्की-हल्की ठंडी हवायें चल रही हैं। रातभर सावन की झड़ी लगी रही और सुबह में झमाझम बारिश हो रही है। इस दौरान स्कूली बच्चे रेनकोट पहनकर और छाता लेकर स्कूल जाते हुए दिखे। रायपुर में करीब 13 दिनों से यही हालत है। रात और दिन रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन-चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना…

Read More

पेरिस भारत के धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत की मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी यहां पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के मैच में अमेरिकी जोड़ी से हारकर पदक से चूक गई जिसके बाद उन्होंने कहा कि पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचना ऐतिहासिक था लेकिन पदक से चूकना निराशाजनक रहा। जब धीरज और अंकिता की मिश्रित टीम जोड़ी ने नौ ओलंपिक में पहली बार अंतिम चार में प्रवेश किया तो भारत ने तीरंदाजी में यह एतिहासिक उपलब्धि हासिल की। लेकिन दक्षिण कोरियाई जोड़ी से हारने के बाद यह जोड़ी कांस्य पदक के प्लेऑफ में पहुंची जिसमें उन्हें अमेरिका से हार का सामना करना…

Read More

तेहरान  ईरान और इजरायल के बीच तनाव इस समय चरम पर है। हानिया पर हमले के बाद ईरान की से बदले की कार्रवाई हो सकती है। ईरान के हमले के अंदेशे को देखते हुए इजरायल और उसका खास सहयोगी अमेरिका तैयारी कर रहे हैं। इस बीच रक्षा एक्सपर्ट ने दावा किया है कि ईरान का इजरायल पर ये हमला इसी साल अप्रैल में हुए अटैक से बड़े स्तर पर होगा। ईरान ने इस साल अप्रैल में इजरायल पर सैकड़ों की तादाद में मिसाइल और ड्रोन दागे थे। दावा किया जा रहा है कि इस दफा ईरान इससे कहीं बड़े हमले…

Read More

पेरिस चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और टॉमस मचाक ने शुक्रवार रात को यहां टाईब्रेकर तक खिंचे मैच में जीत दर्ज करके पेरिस ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता का मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। सिनियाकोवा और मचाक ने फाइनल में चीन के वांग ज़िन्यू और झांग झिझेन को 6-2, 5-7, 10-8 से हराया। ओलंपिक युगल में मानक तीसरे सेट के बजाय टाईब्रेकर का उपयोग किया जाता है। इनमें से कम से कम दो अंक का अंतर रखकर पहले 10 अंक बनने वाली टीम विजेता बनती है। सिनियाकोवा का ओलंपिक में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने तीन साल पहले तोक्यो…

Read More

मधेपुरा. मधेपुरा में 31 जुलाई को नेशनल हाइवे 106 पर अपराधियों ने स्कूल जा रहे एक शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक चंद्रशेखर झा (47) पुरैनी थानाक्षेत्र के सपरदह पंचायत के करामा वार्ड एक का रहने वाला था। शिक्षक चंद्रशेखर झा अन्य दिनों की तरह 31 जुलाई को अपने घर से आलमनगर के मध्य विद्यालय सिंहार जा रहे थे। घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर शीशबन्नी डायवर्जन के पास एनएच-106 पर बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा अनुपम कच्छप का शव आज सुबह शहर के कांके इलाके में रिंग रोड के पास से बरामद किया गया है। वह पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रोड के किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि अनुपम शुक्रवार रात कांके रिंग रोड में एक ढाबे पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। उनके दोस्त कार से लौटे, जबकि वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान…

Read More