Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस पूरे महीने में शिव जी और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए सावन का सोमवार व्रत किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन का तीसरा सोमवार 05 अगस्तको है। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक करें। इससे सुख-शांति की प्राप्ति होती है। सावन के तीसरे सोमवार की डेट…

Read More

भोपाल: राजधानी भोपाल में निवासरत नेपाली समाज ने एक बार फिर अपनी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन करते हुए कांवड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी माँ नर्मदा के पवित्र जल को लेकर भोपाल स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर तक की गई। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर के अध्यक्ष श्री लोकमणि घिमिरे के अनुसार, 3 अगस्त को 150 से अधिक कांवड़ यात्री नर्मदापुरम से पवित्र जल लेकर रवाना हुए थे। शनिवार को ये यात्री मंडीदीप पहुंचे और रविवार को भोपाल के लिए प्रस्थान किया। 5 अगस्त को सुबह 8 बजे भगवान पशुपतिनाथ का इस पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा। इस…

Read More

भोपाल। सागर के शाहपुर में शिवलिंग निर्माण के समय बच्चों पर दीवार गिरने से दबने के कारण 9 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके बाद जिम्मेदारों राज्य सरकार करवाही कर रही है। घटना के बाद प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने तत्काल शाहपुर नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी और उपयंत्री को सस्पेंड कर दिया है। अब रविवार देर रात को सागर के कलेक्टर, एसपी के साथ संयुक्त कलेक्टर को भी हटाया दिया। ये भी पढ़ें: सागर में शिवलिंग निर्माण में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के मामले में सीएमओ और उपयंत्री सस्पेंड किया सागर के…

Read More

मेष राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिजनों के सुझाव से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अपने काम पर फोकस करें। आज आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। वृषभ राशि- व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने…

Read More

टीकमगढ़। जिले के जुड़ावन ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सरपंच, उपयंत्री और रोजगार सहायक मिलकर मशीनों से काम करवाकर शासकीय राशि का गबन कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के पंच सूर्यप्रकाश खरे ने इस मामले की शिकायत कई बार की है और सबूत के तौर पर वीडियो और फोटो भी प्रस्तुत किए हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्टा, सरपंच द्वारा पंच पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। क्या है मामला

Read More

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का प्रदेश में जबरदस्त असर दिख रहा है। पूर्व आईएएस व आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के माध्यम से ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान चला रहे हैं। वैसे तो प्रदेशभर में चार करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं मगर नवा रायपुर को पीपल सिटी के रूप में विकसित करने का नवाचार भी शुरू हो गया है। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी की मां ने उन्हें पीपल का पेड़ लगाने को कहा और उन्होंने घर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाया। इसके बाद उन्होंने…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में साइबर अपराध के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन ठगी के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग और रुपये ऐंठने के दूसरे तरीके भी शामिल हैं। ठगों ने इतने तरीके निकाल लिए हैं कि कोई न कोई शिकार बन ही जाता है। इन्हीं कारणों से प्रदेश में पांच अलग-अलग रेंज में साइबर थाने खोले गए हैं, ताकि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर अलग से नजर रखी जा सके। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की एक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के गिरोह का ब्यौरा तैयार किया गया है। रिपोर्ट के…

Read More

कोंडागांव छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी के जंगल में उस वक्‍त युवकों की जान पर बन आई, जब चार युवक अपने कैमरे के साथ प्रकृति की खूबसूरती कैद करने गए थे। यह घटना तब हुई जब ये युवक भिंभोरा के आसपास तस्वीरें खींच रहे थे। छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी के जंगल में फोटो खींचने गए युवकों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना सुबह 10 बजे के करीब की है, जब वे भिंभोरा के आसपास तस्वीरें ले रहे थे। हमले से घबराए युवकों को उनके साथी ने मौके पर पहुंचकर बचाया, जिससे उनकी जान बच…

Read More

बिलासपुर  तलाक के मामले में महिला ने बिना सबूत के अपने पति पर मारपीट और चारित्रिक आरोप लगाया. हाईकोर्ट ने इसे क्रूरता की श्रेणी में माना है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद पत्नी द्वारा फैमिली कोर्ट से पारित तलाक की डिक्री के खिलाफ पेश याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दरअसल, याचिकाकर्ता महिला नगर निगम में कार्यरत हैं. उसका विवाह 29 जनवरी 2003 को त्रिवेणी भवन बिलासपुर में हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ. पति उनसे 10 साल छोटा था, और पति प्राइवेट दुकान में काम करता था. शादी के बाद पत्नी का लगातार अपने मायके आना जाना…

Read More