Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

केरल केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में अलग-अलग पर शुक्रवार की सुबह जमीन के नीचे से तेज ध्वनि सुनाई देने की खबरें मिलीं जिससे स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित आवासीय क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के कुछ इलाकों में तेज ध्वनि सुनाई दी। वायनाड जिलाधिकारी डी. आर. मेघश्री ने एक बयान में कहा, ‘जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं।’ केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने…

Read More

हरियाणा हरियाणा में इस स्वतंत्रता दिवस से सभी स्कूलों में ‘गुड मॉर्निंग’ के स्थान पर अब ‘जय हिंद’ का प्रयोग किया जाएगा। एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कदम का उद्देश्य छात्रों में ‘देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना’ है । आदेश में कहा गया है कि ‘जय हिंद’ का नारा सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया था और स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र बलों…

Read More

नई दिल्ली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार अंदाज में लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक का सफर तय कर लिया था। लेकिन उन्हें 50 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने अपना वजन कम करने के लिए सभी हथकंडे अपनाए लेकिन विफल रहीं। उन्होंने अगले ही दिन सोशल मीडिया पर अपने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती करियर को भी अलविदा कह दिया। हालांकि उनके पदक जीतने की आखिरी उम्मीद अभी कायम है। विनेश ने अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ खेल पंचाट में अपील…

Read More

इंदौर बांग्लादेश में उपजे संकट से अटक रहे प्याज निर्यात का रास्ता फिर खुल गया है। पेतरापोल बार्डर पर बीते तीन दिनों से अटके प्याज से भरे ट्रकों के लिए सीमा खोल दी गई है। करीब 4,500 टन प्याज से भरे ट्रक सीमा पर ही खड़े थे। इनमें महाराष्ट्र और मप्र से बांग्लादेश को निर्यात किया गया प्याज भरा था। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को तेजी थोक मंडी में गुरुवार को प्याज के दामों में जोरदार तेजी देखी गई। प्याज में स्थानीय मांग भी अच्छी निकलने लगी है। प्याज सुपर ऊपर में 3200 रुपये…

Read More

पेरिस भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद जल्द ही सर्जरी करानी पड़ सकती है। नीरज पेरिस खेलों से पहले जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आये हैं। उन्होंने हालांकि गुरुवार को सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गए। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।…

Read More

सिंगरौली राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में निकायों के उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए दो दिवसीय ‘एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन विंध्य नगर के होटल नीलम में किया गया। पिछले वर्ष नगर निगम सिंगरौली के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट काम किया गया जिसके चलते रीवा और शहडोल संभाग की 28 नगरी निकाय को प्रशिक्षण और संयुक्त रूप से अनुभव साझा करने हेतु सिंगरौली नगर निगम को चुना गया।इस दो दिवसीय प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य है कि किस तरह से योजना, नई तकनीकी और गुणवत्ता के साथ काम कर नगर को स्वच्छ और सुंदरता बनाया…

Read More

राघौगढ़ नगर की ड्रीम सिटी कॉलाेनी में रहने वाले एक युवक की बीते दिन संदिग्ध मौत हो गई। युवक रात में खाना के साथ मैगी खाकर सोया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर युवक के शव का पीएम कराया है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत पुत्र शिवनारायण मोगिया उम्र 25 वर्ष को बीती अल सुबह अचानक चक्कर आने लगे और वह उल्टियां करने लगा। इस पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  रेलवे की…

Read More

कटनी नागपंचमी पर पूजा पाठ के नाम पर लोगों को नागराज के दर्शन कराने सपेरों में क्रूरता की हद पार कर दीं। मूक जीवों के दांत तोड़कर उनका जहर निकाल दिया तो सुई धागे से उनका मुंह सिल दिया। यह बात तब सामने आई जब शहर में नागपंचमी में सपेरों के आने की सूचना मिलने पशु प्रेमियों की टीमों ने पहुंचकर कई स्थानों से सपेरों से सांप छीने और उनका रेस्क्यू किया। इसके बाद वन टीम ने वन विभाग को नागों को सौंपा। दिनभर में पशु प्रेमियों ने 22 नाग-नागिन पिटारियों के साथ जब्त किए। इस बीच सपेरे बचकर भाग…

Read More

बनासकांठा गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल की शिक्षक 8 साल से शिकागो में रहते हुए गुजरात के सरकारी स्कूल से सैलरी ले रही है। मामला बनासकांठा का है। महिला सरकारी प्राइमरी स्कूल की हेड टीजर बताई जा रही है। अधिकारियों और अभिभावकों ने इस मामले में शिकायत की है। उनका कहना है कि हेड टीजर पिछले 8 सालों से शिकागो में है। इसके बावजूद वह स्कूल से सैलरी ले रही हैं। स्कूल के अधिकारियों के अनुसार, अंबाजी में पंचा प्राइमरी स्कूल की प्रमुख भावनाबेन पटेल के पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड है और वह…

Read More

पन्ना सिमरिया थाना क्षेत्र ग्राम कड़ना में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात की है, जहां दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि हमले में तीन लोगों की जान चली गई। जैसे ही शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी मिली तो पुलिस अपने बल के साथ मौके पर पहुंच गई और और स्थिति काबू करने के साथ जांच शुरू कर दी। दो आदिवासी पक्षों में विवाद घटना के संबंध में एडिशनल एसपी श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि घटना दो आदिवासी पक्षों के बीच घटित…

Read More