Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भुवनेश्वर  ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा के बाद बांग्लादेशियों के समुद्र मार्ग से तटीय राज्य में दाखिल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हरिचंदन ने कहा कि ओडिशा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें जल्द उनके देश भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और ओडिशा समुद्री पुलिस बांग्लादेश से सटी 480 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बनाए हुए हैं। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेशियों के समुद्र मार्ग से ओडिशा में दाखिल होने की संभावनाओं से जुड़े पत्रकारों के सवाल…

Read More

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल अब कोई वनडे मुकाबला नहीं खेलना है। टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। सभी मैचों में भारत की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। टीम इंडिया एक भी मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाज के होने के बाद भी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहे। 2024 में एक भी वनडे शतक नहीं भारतीय बल्लेबाज 2024 में एक भी वनडे शतक नही बना पाए। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय बल्लेबाज की…

Read More

चेन्नई  तमिलनाडु की दलित राजनीतिक पार्टी वीसीके ने कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) के भीतर समुदायों के उप-वर्गीकरण के खिलाफ 13 अगस्त को वह यहां एक विरोध मार्च का आयोजन करेगी। वीसीके के संस्थापक नेता और चिदंबरम लोकसभा सीट से सांसद थोल थिरुमावलवन ने  एक बयान में कहा कि राज्य सरकार द्वारा एससी सूची में समुदायों के उप-वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले और क्रीमी लेयर पर टिप्पणी से अंततः आरक्षण समाप्त हो जाएगा। थिरुमावलवन ने कहा कि उन्होंने और वीसीके के महासचिव तथा विल्लुपुरम के सांसद डी. रविकुमार ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य…

Read More

भोपाल सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायन सिंह कुशवाहा के मुख्य अतिथि में “विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र” अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 12 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे सामाजिक न्याय नि:शक्तजन सशक्तिकरण संचालनालय में आयोजित होगा। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भोसले ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘नशा एक सामाजिक बुराई’ विषय पर राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी, शपथ ग्रहण समारोह तथा पौध-रोपण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता रैली, दौड़ प्रतियोगिताएं, संस्थानों में “विकसित भारत का…

Read More

भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने वाली है. खास बात ये है कि मध्य प्रदेश वासियों को इससे बड़ा फायदा होने वाला है. दरअसल, वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र के बीच चलाई जाएगी.    दरअसल, फिलहाल देशभर में जो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वे सभी सिटिंग हैं. ऐसे में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि अब भारतीय रेलवे ने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन चलाने…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे हैं ठोस प्रयास सैनिटेशन एवं हाइजीन योजना की 57.18 करोड़ रूपये की राशि छात्राओं के खाते में अंतरित की विद्यालय-महाविद्यालयीन छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय महिलाएं प्रारंभ से शौर्य और पराक्रम का महत्वपूर्ण उदाहरण रही हैं। भारत का इतिहास महिलाओं के साहस से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक…

Read More

भोपाल  मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को अगस्त के महीने में बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. प्रदेश के करीब 7.5 लाख अधिकारी और कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है. दरअसल, प्रदेश सरकार एमपी के कर्मचारियों का डीए (dearness allowance) केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर करने की घोषणा कर सकती है. लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा ये मांग की जा रही थी, जिसे जल्द ही पूरा किया जा सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों बराबर हो जाएगा डीए? लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर…

Read More

भोपाल  सावन के महीने में एमपी में सरकारी तौर पर नौ अगस्त से पंद्रह अगस्त पूरे हफ्ते ऐसे आयोजन होने जा रहे हैं. जो पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित होंगे. 10 अगस्त को एक साथ 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन और लाड़ली बहनों के खाते में 1900 करोड़ की राशि ट्रांसफर किए जाने के अलावा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पंचायत से लेकर नगरीय निकायों की जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम किए जाएंगे. सावन में शक्ति के उत्सव के तौर पर ये आयोजन होंगे.  रक्षाबंधन पर्व से पहले राज्य सरकार अलग-अलग महिलाओं के वर्ग का सम्मेलन कर…

Read More

नई दिल्ली अपने देश का यूपीआई अब विदेशों में भी परचम लहरा रहा है। नेपाल में यूपीआई से ट्रांजेक्शन का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि इसने नेपाल में ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड बना दिया है। नेपाल में 6 महीने से भी कम समय में एक लाख से ज्यादा क्रॉस बॉर्डर UPI ट्रांजेक्शन हुआ है। यह ट्रांजेक्शन पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) हुआ है। बता दें कि NIPL ने फोनेपे के साथ मिलकर यह सेवा मार्च 2024 में शुरू की थी। NIPL नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की एक अंतरराष्ट्रीय शाखा है। एक दिन पहले ही मालदीव…

Read More

शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में देशभर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह समय शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार पर महादेव की पूजा करने से वह प्रभु प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त…

Read More