Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भिलाई. उतई थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर नातिन ने अपनी नानी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान को बरामद किया है। उतई थाना क्षेत्र पुरई स्थित कुबेर अपार्टमेंट में रहने वाली अतिंदर शाहनी की अज्ञात लोग हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश मिली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इसी…

Read More

कोरिया. फ्लोरोसिस रोकथाम व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने उक्त कार्यक्रम के तहत जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, पंचायत, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि फ्लोरोसिस एक सार्वजनिक लोक स्वास्थ्य समस्या है, जो लंबे समय तक पीने के पानी, खाद्य उत्पादों एवं औद्योगिक उत्सर्जन के माध्यम से फ्लोराइड के अत्यधिक सेवन के कारण होता है, जिसके कारण दंत फ्लोरोसिस, स्केलेटल फ्लोरोसिस एवं नान – स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने की संभावना बनी होती है। लोक…

Read More

नई दिल्ली एसए20 लीग के तीसरे सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी एक अक्टूबर को होगी जिसमें 13 खिलाड़ी चुने जाएंगे। लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने यह जानकारी दी। एसए20 का अगला सत्र नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच खेला जाएगा। सत्र से पहले रिटेंशन (खिलाड़ियों को बरकरार रखना) और पहले ही करार करने की विंडो खत्म होने के बाद टीमों को 13 और खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा। भारत के रिटायर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हाल ही में पार्ल रॉयल्स से जुड़े हैं जो इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय होंगे। इसके अलावा हर…

Read More

रायपुर. देशभर में आज आजादी का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के उत्सव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बस्तर जिले के लालबाग मैदान में को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मंच पर पहुंचे। परेड में 15 टुकडियां शामिल हुईं, जिसमें सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन, सीआरपीएफ 80 बटालियन, छत्तीसगढ़ सशस्त्र…

Read More

गया. बिहार के गया जिले में फल्गु नदी पार करने के दौरान अचानक पानी बढ़ने से दो लोग डूबने लगे। ग्रामीणों ने एक वृद्ध व्यक्ति को डूबने से बचाया। लेकिन एक व्यक्ति लापता हो गया। उक्त व्यक्ति की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में फल्गु नदी को पार करने के क्रम में दो वृद्ध पानी में डूबने लगे। जैसे ही दोनों वृद्ध पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो नदी में कूद पड़े। वहीं एक वृद्ध बालेश्वर यादव अभी तक लापता है। किसी तरह ग्रामीणों…

Read More

नेटफ्लिक्स ने कुछ महीने पहले ही हिंट दिया था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन जल्द ही आएगा, और अब कपिल शर्मा ने नया सीजन अनाउंस कर दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के दूसरे सीजन की थीम क्या होगी। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च को शुरू हुआ था, और 22 जून तक चला था। अब Kapil Sharma ने नए सीजन कन्फर्म किया है। उन्होंने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें फूलों का गुलदस्ता और शो की…

Read More

नई दिल्ली भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में अपना कार्यकाल कम से कम एक साल के लिए बढ़ाएंगे। उनका शुरुआती तीन साल का अनुबंध इस सितंबर तक था। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, लक्ष्मण को आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी मुख्य कोच पद के लिए चुन रही थी, लेकिन अब एनसीए में उनकी ड्यूटी के कारण यह पद संभव नहीं है। उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों शितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर सहित कोचों की उनकी टीम द्वारा सहायता प्रदान किए जाने की संभावना है। लक्ष्मण के अनुबंध का विस्तार…

Read More

इस संसार में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसके जीवन में कोई भी कष्ट या बाधाएं ना हो। ज्यादातर लोग धन की कमी से जूझ रहे हैं। जीवन की ज्यादातर समस्याएं धन की कमी से उत्पन्न होती हैं। यहां तक कि रिश्तों में खटास भी कहीं न कहीं पैसों से ही जुड़ी होती हैं। गुरुनानक जी ने इस संसार के दुखों के बारे में कहा है ‘नानक दुखिया सब संसार।’ जीवन में आने वाले इन दुखों का सामना कोई हंसकर कर रहा है और कोई रोकर कर रहा है। किसी को नौकरी की तलाश है, तो कोई नौकरी बदलना…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदक अलंकरण से सम्मानित किया। साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया। राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024 हेमंत पटेल, निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार,  मालिक राम, निरीक्षक, जिला-कांकेर, सुक्कु राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर,  संतोष चंदन, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, साकेत कुमार बंजारे, निरीक्षक, जिला-बीजापुर,  भुवन सिंह बोरा, कंपनी कमाण्डर, 21…

Read More

याउंडे कैमरून फुटबॉल महासंघ (फेकाफुट) ने अगले महीने कोलंबिया में होने वाले फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित कर दी है। कैमरून की राजधानी याउंडे में प्री-टूर्नामेंट प्रशिक्षण शिविर के पूरा होने के बाद 24 खिलाड़ियों की टीम को अंतिम रूप दिया गया। इसमें मुख्य रूप से घरेलू लीग में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। खेल विश्लेषक जेम्स मालू ने सिन्हुआ से कहा, स्पेन और फ्रांस में खेलने वाले कुछ ही खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं, जिसका मतलब है कि कैमरून कोलंबिया में होने वाले टूर्नामेंट के दौरान अपनी स्थानीय प्रतिभाओं को दिखाना चाहता है।…

Read More