Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

दौसा. जिले के कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण को लेकर दिए गए फैसले पर कहा है कि हम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हैं, उधर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पहले ही कह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट का फैसला अच्छा है और कोर्ट के फैसले के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं होगा। इसी फैसले को लेकर एक अन्य भाजपा नेता विजय बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को लेकर कोर्ट का फैसला एकदम सही है। आरक्षण का फायदा अब उन लोगों को मिलना चाहिए, जो लोग अब तक आरक्षण का लाभ नहीं पाए हैं।…

Read More

रांची. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। पुलिसकर्मी की मां से मुलाकात करने के बाद सरमा बोले कि झारखंड सरकार का कोई भी नेता आदिवासी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं पहुंचा है। साथ ही फरार कैदी को भी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शाहिद अंसारी ने हजारीबाग जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी चौहान…

Read More

नालंदा. नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। परिवार के तीन लोगों की लाश मिली। तीनों के गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले बेटे और बेटी को फांसी लगाकर मार डाला फिर खुद आत्महत्या कर लिया। घर के बाद से महिला का पति भी फरार है। महिला के मायके वाले उसपर ही तीनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी…

Read More

कोण्डागांव. 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, चिखलपुटटी, कोण्डागांव में आज रक्षा बंधन का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कमांडेंट भवेष चौधरी और द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन नीतीन्द्र नाथ ने किया। इस अवसर पर कोण्डागांव के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला समिति के सदस्यों ने भाग लिया और जवानों को राखी बांधी। रक्षाबंधन समारोह का आयोजन वाहिनी मुख्यालय में किया गया, जहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने जवानों के दीर्घायु और सफलता की कामना की। भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की…

Read More

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अग्निपथ योजना के लिए देश के भारी समर्थन की प्रशंसा की, जिसमें रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के कदमों और एक प्रमुख रक्षा निर्यातक के रूप में इसकी उभरती स्थिति पर जोर दिया। रक्षा मंत्रालय द्वारा ‘रक्षा सूत्र- संदेश टू सोल्जर्स’ पॉडकास्ट के दौरान बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने में उनकी भूमिका के लिए भारतीय रक्षा बलों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता भी व्यक्त की। 40,000 अग्निवीरों ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया- सिंह राजनाथ सिंह ने कहा, “पूरा देश अग्निपथ योजना…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को सिंहस्थ मेला कार्यालय, कोठी पैलेस उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तहसील खाचरौद में निजानंद पीठ आश्रम और तहसील नागदा में स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.15 बजे श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेंगे और यहां पूजन-अर्चन कर भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होंगे।   Source : Agency

Read More

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों के प्रमुख पदों पर ‘लेटरल एंट्री’ के जरिए जल्द ही 45 विशेषज्ञ नियुक्त किए जाने के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ के ज़रिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है। मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेला को दिव्यांगजनों के साथ-साथ आमजनों द्वारा भी बेहद सराहा और पसंद किया जा रहा है। लोग रक्षा बंधन पर्व के लिए खरीददारी करने के लिए भी मेले में आ रहे हैं। 16 राज्यों से आए हुए दिव्यांग कारीगर एवं उद्यमियों के शिल्प कौशल व उत्पादों को सराहा व खरीदा जा रहा है। दिव्यांगजनों को इस मेले में मार्केटिंग के लिए बेहतरीन मंच मिला है। रंग बिरंगी राखी,घर की साज सज्जा, ऊनी, सूती व रेशमी कपड़े, विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री, जूट से बने…

Read More

इंदौर शेयर बाजार में निवेश और फायदा करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का राजफाश हुआ है। एमआईजी पुलिस ने कमीशन पर खाते उपलब्ध करवाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड फरार हो गए जो इंदौर के अनूप नगर में बैठकर देशभर के निवेशकों को ठग रहे थे। एसीपी (आईपीएस) नरेंद्र रावत के मुताबिक, बुदावा प्रयागराज (उप्र) निवासी मोहम्मद इमरान इकबाल अहमद ने शिकायत दर्ज करवाई है। निजी कंपनी में नौकरी करने वाले इमरान को 11 जून को अनुष्का नामक युवती ने कॉल लगाया था। युवती ने बताया कि उसकी कंपनी बालाजी इक्विटी डाटइन शेयर…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे प्रयासों को बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने सराहा है। यूनिसेफ की भारतीय इकाई ने अपने एक्स हैंडल पर की गई पोस्ट में मुख्यमंत्री द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सैनिटेशन एवं हाईजीन योजना को एक अनूठी पहल बताया और इसकी प्रशंसा की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सैनिटेशन एवं हाईजीन योजना में 19 लाख छात्राओं…

Read More