Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

दुर्ग. दुर्ग में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांजा तस्करी के दौरान दो गाड़ियों को सुनसान इलाके में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद तफ्तीश करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 13 अगस्त को जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गौठान खार और उससे कुछ दूरी पर लावारिस हालत में 2 मालवाहक वाहन मिले थे। जिसमें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए चेंबर बनाकर बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनो वाहन से 113 किलो…

Read More

अलवर. अलवर में रक्षाबंधन के अवसर पर बस स्टैंड पर बस लगते ही लोग बस के अंदर घुसने के लिए मशक्कत करते नजर आए। रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं को रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। राखी के त्यौहार पर बस स्टैंड पर महिलाओं में निःशुल्क यात्रा करने का काफी उत्साह देखा गया और महिलाओं ने भी राजस्थान सरकार की काफी सराहना की। इसके अलावा रोडवेज प्रशासन ने भी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा करने के लिए बहुत ही अच्छे खास इंतजाम किए हुए हैं। इस मौके पर पूछताछ विंडो…

Read More

अलवर. अलवर के विजय मंदिर थाना अंतर्गत डेहरा शाहपुरा में BGK बैंक में देर रात चोरी हो गई। विजय मंदिर थाना अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने देर रात्रि बैंक का जंगला ग्राइंडर मशीन से काटा फिर अंदर घुस के बैंक से 1 लाख 70 हजार रुपए चुरा लिए। बैंक में और भी कई जगह पर तलाशी की गई, लेकिन कुछ और उनके हाथ न लग सका। अभी बैंक के बाकी दस्तावेज फाइल देखी जा रही है, जिसके बाद पता चल सकेगा कि कोई और भी सामान इस घटना में पार तो नहीं हुआ है। चोर इतने शातिर थे…

Read More

जयपुर. रक्षा बंधन के अवसर पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया ‘X’ पर अपने भाई माधवराव सिंधिया के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ राजे ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा – “भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन पर हर रक्षाबंधन की तरह आज भी दादा श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को याद कर मेरी आंखें भर आईं. मेरी स्मृतियों में आप सदैव जिंदा रहेंगे। वसुंधरा राजे ने लिखा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को…

Read More

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि तीन तलाक समाज में वैवाहिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है और यह मुस्लिम महिलाओं की हालत दयनीय बना देता है। केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट में यह तर्क दिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में जारी तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का 2017 का आदेश भी तलाक के केसों को कम नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इसे क्रिमिनलाइज किया जाना जरूरी है। केंद्र सरकार ने कहा, तीन तलाक की पीड़िताओं के पास पुलिस के पास जाने के अलावा कोई दूसरा…

Read More

अजमेर. अजमेर की हरिभाऊ नगर (विस्तार) स्थित सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सिन्ध के मानचित्र व वृक्षों पर रक्षासूत्र बांधे गये। इस अवसर पर एक पेड़ हिंगलाज माँ के नाम पौधारोपण किया गया। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1355वीं जयंती के अवसर 19 अगस्त से 25 अगस्त तक सात दिवसीय कार्यक्रमों का इसी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजक पुरूषोतम तेजवाणी ने बताया कि एक वृक्ष हिंगलाज माता के नाम आयोजन के तहत स्मारक में मंदिर के समीप छायादार जामुन का पौधा लगाया गया, जो आने वाले समय में जामुन के फल प्रसाद के…

Read More

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कोई मतदाता नहीं छूट जाए, चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है। इसके लिए ईसी ने डल झील में 3 तैरते मतदान केंद्र बनाने का फैसला लिया है। साथ ही नियंत्रण रेखा पर भी एक मतदान केंद्र स्थापित करेगा जोकि अपने आप में बेहद खास होगा। एलओसी पर बनाया जाने वाला पोलिंग बूथ विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति के लिए है, क्योंकि यहां 100 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जनजाति की है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इन अनूठे मतदान केंद्रों की स्थापना का…

Read More

समस्तीपुर. समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के दौरान एक महिला कांवड़िया की दम घुटने से मौत हो गई। मृतका की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण दम घुटने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी थी। उसके बाद कुछ कांवड़ियों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाकर छोड़ दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सावन के अंतिम सोमवार पर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटती है।…

Read More

न्यूयॉर्क  अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने रविवार को भारत की आजादी के सम्मान का जश्न धूमधाम से मनाया। न्यूयॉर्क में इस मौके पर 42वीं इंडिया डे परेड का आयोजन किया गया, लेकिन इसी समारोह में निकाली गई एक झांकी को लेकर विवाद हो गया। भारतीय अमेरिकी मुसलमानों ने इस झांकी को मुस्लिम विरोधी बताया और इसे हटाने की मांग की। हालांकि, आयोजकों ने इस मांग को खारिज कर दिया और  इस झांकी को भव्य तरीके से परेड में शामिल किया गया। ये झांकी है अयोध्या के राम मंदिर की, जिसका इसी साल जनवरी में एक भव्य समारोह में…

Read More

सुपौल. सुपौल जिले के भीमनगर में स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के 265 पीटीसी प्रशिक्षु जवान रविवार को फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए थे। हालांकि इनमें से छह जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 जवान वीरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। इधर, जवानों के बड़ी तादाद में बीमार होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी 935 जवानों ने भूख हड़ताल कर दिया है। जवान कैंप के कमांडेंट पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।…

Read More