Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

मुंबई सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज़ शो के 16 वें सीजन में महानायक अमिताभ बच्चन गेमप्ले में नए एलिमेंट्स जोड़ते करते हुए दिखाई देंगे। आम आदमी/महिला की क्षमता और दृढ़ संकल्प को सेलिब्रेट करते हुए, कौन बनेगा करोड़पति सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अपने 16वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस सीज़न का कैम्पेन, ‘ज़िंदगी है’। हर मोड़ पर सवाल पूछेगी। जवाब तो देना होगा’, दर्शकों को आत्मनिरीक्षण के लिए प्रेरित करता है और इस विश्वास को दर्शाता है कि महत्वपूर्ण पलों में, ज़िंदगी हमारे सामने चुनौतियां पेश करके हमारी परीक्षा लेती है, इन हालातों के प्रति हमारा जवाब…

Read More

मुंबई विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में पास आरक्षित निधि में ज़बरदस्त बढ़ोतरी होने से 02 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.93 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर घटकर 667.4 अरब डॉलर पर रहा था। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.533 अरब डॉलर बढ़कर 674.919 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से पता चला कि…

Read More

तेल अवीव तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद इजरायल पर ईरान के हमले का डर बना हुआ है। ईरान चेतावनी दे चुका है कि वह हमला करेगा। वहीं इजरायल ने कहा है कि वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा। इस बीच इजरायल के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उसका एक पड़ोसी मुस्लिम देश ईरान पर पलटवार करने के लिए अपना एयरस्पेस देगा। यह देश जॉर्डन है। जॉर्डन सरकार के आधिकारी रुख के बावजूद यह इजाजत दी जा सकती है। इजरायली चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक एक हाई रैंकिंग स्रोत ने इससे जुड़ी जानकारी दी…

Read More

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य स्तरीय सघन जागरूकता प्रदेशव्यापी “इंडिया फ़ाइट्स एचआईवी एंड एसटीआई” अभियान का संचालन किया जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त को समन्वय भवन, भोपाल में अपराह्न 4 बजे प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी शामिल होंगे। अभियान में मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2024 (2 माह) तक प्रदेश व्यापी सघन जागरूकता अभियान “इंडिया फ़ाइट्स एचआईवी एंड एसटीआई” संचालित किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य विशेष रूप से 15 से 49…

Read More

नई दिल्ली भारत में 60 फीसदी लोग अपने धर्म के अनुसार रोजाना प्रार्थना करते हैं। प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से दुनिया के सौ से अधिक देशों में धर्म के महत्व पर किए गए अध्ययन में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के लोग सबसे अधिक जबकि जापान के लोग सबसे कम धार्मिक हैं। वर्ष 2008 से 2023 के बीच किए गए अध्ययन के अनुसार, सबसे अधिक लैटिन अमेरिकियों ने प्रतिदिन प्रार्थना करने की बात कही। ग्वाटेमाला और पैराग्वे में 82 फीसदी जबकि कोस्टा रिका और होंडुरास में 78 प्रतिशत ने यह बात मानी। अमेरिका के 45…

Read More

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन पहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई भी उन्हें उपहार के साथ जीवन पर रक्षा करने का वचन देते हैं। इस साल 19 अगस्त को रक्षा बंधन है। कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन बेहद खास होगा। भाई को राशि अनुसार राखी बांधने के लाभ होगा। आइए जानें राशि अनुसार बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार को कैसी राखी बांध सकती हैं- मेष और वृश्चिक मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। लाल या मैहरून…

Read More

भुवनेश्वर  ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा के बाद बांग्लादेशियों के समुद्र मार्ग से तटीय राज्य में दाखिल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। हरिचंदन ने कहा कि ओडिशा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें जल्द उनके देश भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और ओडिशा समुद्री पुलिस बांग्लादेश से सटी 480 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बनाए हुए हैं। बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेशियों के समुद्र मार्ग से ओडिशा में दाखिल होने की संभावनाओं से जुड़े पत्रकारों के सवाल…

Read More

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल अब कोई वनडे मुकाबला नहीं खेलना है। टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। सभी मैचों में भारत की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। टीम इंडिया एक भी मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाज के होने के बाद भी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहे। 2024 में एक भी वनडे शतक नहीं भारतीय बल्लेबाज 2024 में एक भी वनडे शतक नही बना पाए। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय बल्लेबाज की…

Read More

चेन्नई  तमिलनाडु की दलित राजनीतिक पार्टी वीसीके ने कहा है कि अनुसूचित जाति (एससी) के भीतर समुदायों के उप-वर्गीकरण के खिलाफ 13 अगस्त को वह यहां एक विरोध मार्च का आयोजन करेगी। वीसीके के संस्थापक नेता और चिदंबरम लोकसभा सीट से सांसद थोल थिरुमावलवन ने  एक बयान में कहा कि राज्य सरकार द्वारा एससी सूची में समुदायों के उप-वर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले और क्रीमी लेयर पर टिप्पणी से अंततः आरक्षण समाप्त हो जाएगा। थिरुमावलवन ने कहा कि उन्होंने और वीसीके के महासचिव तथा विल्लुपुरम के सांसद डी. रविकुमार ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य…

Read More

भोपाल सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायन सिंह कुशवाहा के मुख्य अतिथि में “विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र” अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 12 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे सामाजिक न्याय नि:शक्तजन सशक्तिकरण संचालनालय में आयोजित होगा। आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर. भोसले ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘नशा एक सामाजिक बुराई’ विषय पर राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी, शपथ ग्रहण समारोह तथा पौध-रोपण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता रैली, दौड़ प्रतियोगिताएं, संस्थानों में “विकसित भारत का…

Read More