Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

यूक्रेन पिछले करीब ढाई साल से चल रहे यूक्रेन-रूस जंग में पहली बार यूक्रेन का पलड़ा भारी दिख रहा है। यूक्रेनी सेना पूर्वी सीमा से सटे रूस के कुर्स्क क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ती जा रही है। यूक्रेन की सेना के कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा है कि उनके सैनिकों ने अब तक कुर्स्क क्षेत्र में 74 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में और 40 वर्ग किलोमीटर (15 वर्ग मील) क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। यूक्रेन इससे पहले रूस के 1000 KM क्षेत्र पर कब्जा का दावा कर चुका है। अब…

Read More

देश का विभाजन 20वीं शताब्दी की सबसे अधिक दु:खद और अत्यंत त्रासदीपूर्ण दुर्घटना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश को आगे बढ़ना है तो इतिहास के घावों और गलतियों से सबक लेना होगा प्रधानमंत्री मोदी देश की प्रगति के लिए सक्षम नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की विभाजन का दंश झेल चुके परिवारों के सदस्यों का किया सम्मान विभाजन की त्रासदी पर केन्द्रित प्रदर्शनी और लघु फिल्म का हुआ प्रदर्शन सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हुआ कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरे देश को देशभक्ति और स्वतंत्रता की भावना में ओतप्रोत होने का अवसर प्रदान किया है। तिरंगे में विद्यमान चक्र देश की गति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने देश को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था में शामिल किया है। देश की शक्ति और विशेष कर युवा सामर्थ्य के माध्यम से हम जल्द ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होंगे। स्वतंत्रता दिवस का महत्व हमारे सभी प्रमुख त्योहार होली, दिवाली से अधिक है, अत:…

Read More

कोलकाता कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में निर्देश दिया है कि बाल देखभाल अवकाश यानी चाइल्ड केयर लीव का लाभ महिला और पुरुष दोनों कर्मचारियों को दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि बच्चे की देखभाल का जिम्मा सिर्फ मां पर नहीं होती है बल्कि यह जिम्मेदारी माता और पिता दोनों द्वारा साझा की जानी चाहिए, इसलिए दोनों ही चाइल्ड केयर लीव के हकदार हैं। कोर्ट ने एक ऐसे व्यक्ति की याचिका पर यह आदेश सुनाया है जिसके दो नाबालिग बच्चे हैं और कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। याचिकाकर्ता ने इसी आधार पर…

Read More

नई दिल्ली अयोध्या के राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमेरिका ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए अमेरिका ने कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है। योगीराज को 12वीं AKKA वर्ल्ड कन्नड़ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना था। यह कॉन्फ्रेंस 30 अगस्त से एक सितंबर के बीच वर्जीनिया के रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में होनी थी। अरुण योगीराज के परिवार ने वीजा नहीं दिए जाने को लेकर निराशा जताई है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि अरुण की पत्नी विजेता पहले भी अमेरिका जा चुकी हैं…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जोहार तिरंगा कार्यक्रम में लोग झूम उठे। मशहूर गायक कैलाश खेर ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् और जान है हमारी है तिरंगा गीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से सुर से सुर मिलाया। संस्कृति विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोहार तिरंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं, जो 9 अगस्त से…

Read More

गाजियाबाद गाजियाबाद में मेरठ के युवक द्वारा खुद के धर्मांतरण का ढोंग रचकर हिंदू युवती से शादी करने और बाद में बच्चे का सुन्नत कराकर अपने धर्म के हिसाब से नाम रखने का नाम रखने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज किया है। उड़ीसा के भुवनेश्वर की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बेटी को अब्दुर्रहमान नाम के व्यक्ति द्वारा लव जिहाद में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी बेटी नोएडा सेक्टर-71 में रहती थी। वहां…

Read More

नई दिल्ली आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने ही साथी बल्लेबाज शुभमन गिल को पीछे छोड़कर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने एक बार फिर से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। वे इस समय दूसरे स्थान पर हैं और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नंबर वन बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा अपने करियर में कभी भी नंबर वन बल्लेबाज नहीं बने हैं, लेकिन आने वाले समय में रोहित शर्मा के पास नंबर वन की कुर्सी हासिल करने का मौका है। हिटमैन…

Read More

भोजपुर. बिहार के भोजपुर जिले के युवक की बलूचिस्तान की पहाड़ियों में लाश मिली है। इंटरनेशनल किडनैपर और ड्रग्स गैंग के अपराधियों ने युवक की निर्मम हत्या कर दी। उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। पासपोर्ट से उसकी पहचान भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के सुखरौली गांव निवासी गौरव कुमार साह के रूप में हुई। इधर, विदेश मंत्रालय की ओर से गौरव कुमार साह के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद परिजन हैरान हैं। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल किडनैपर और ड्रग्स गैंग के अपराधी नौकरी का…

Read More

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा अब भी थमी नहीं है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया था और वहां हिंदू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया था और कहा था कि आप हमें कुछ समय दें। उसके बाद ही कोई राय बनाएं। हालांकि उनका यह भरोसा काम नहीं आया और मंगलवार की रात को ही रंगपुर संभाग के ठाकुरगांव जिले में हिंदू समुदाय के एक घर को उपद्रवियों ने निशाना बनाया। कट्टरपंथियों ने ठाकुरगांव जिले के फरबरी मंदिरपाड़ा गांव में कालेश्वर बर्मन…

Read More