Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

गाजा इजरायली सेना लगातार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। इजरायली सेना ने एक बार फिर गाजा में हवाई हमला किया है, जिसमें सात फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में इजरायली सेना ने हवाई हमला किया, जिसमें तीन बच्चों सहित सात फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि मंगलवार शाम को हुए हवाई हमले में अबू नड्डा परिवार के एक आवासीय घर को निशाना बनाया गया। हालांकि, इजरायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।…

Read More

समस्तीपुर वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी की। दिव्यांग यात्री के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रेन का गार्ड दिव्यांग को धक्का देकर ट्रेन से उतार रहा है। भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर सेवा और सुरक्षा प्रदान करने का अक्सर दावा करती है। लेकिन विभाग के कुछ कर्मचारी इससे उलट काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया बिहार के समस्तीपुर से सामने आया। दरअसल, वैशाली…

Read More

लखनऊ उत्तर प्रदेश के पीजीआई लखनऊ अस्पताल की एक डॉक्टर भारत में डिजिटल अरेस्ट या साइबर अरेस्ट के सबसे बड़े फ्रॉड का शिकार बन गई हैं। डॉक्टर रुचिका टंडन को साइबर ठगों ने 7 दिन तक झांसे में रखकर धीरे-धीरे 2.81 करोड़ रुपए ठग लिए। डॉक्टर टंडन ने कई दिन बाद इंटरनेट पर इसी तरह से ठगी के कई मामले देखे तो साइबर क्रिमिनल्स के फैलाए डर से बाहर निकल पाईं और पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। देश में इस समय खौफनाक बन चुके मनी लांड्रिंग केस का खौफ दिखाकर टंडन को डिजिटल अरेस्ट बताया और बाकायदा…

Read More

नई दिल्ली भाजपा में नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही विचार-विमर्श की प्रक्रिया के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच अमित शाह के आवास पर लगभग एक घंटे तक यह महत्वपूर्ण बैठक हुई। अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच हुई इस बैठक के एजेंडे के बारे में हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि दोनों शीर्ष नेताओं की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन…

Read More

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। कोर्ट ने अब्बास की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस भी जारी किया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और संदीप मेहता की पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विशेष अनुमति याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। इससे पहले, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 9 मई के अपने आदेश में अब्बास की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। हालांकि, उसने निचली…

Read More

जमशेदपुर. खंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्कूल वैन चालक को नर्सरी की छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र 30 सल बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार को शहर के मानगो इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) रिशव गार्ड ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई। इसके तीन घंटे के अंदर एक विशेष पुलिस टीम ने मानगो पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी आरोपी जयश्री तिवारी को गिरफ्तार…

Read More

तिरुवनंतपुरम केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा कि वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन और आवश्यक पुनर्वास पर एक रिपोर्ट जल्द ही केंद्र को सौंपी जाएगी। सीएम विजयन ने बयान में कहा, “वायनाड भूस्खलन पर एक पूरी रिपोर्ट तैयार करना चुनौतीपूर्ण काम है। इसमें नुकसान और कई अन्य चीजों का आकलन किया जाएगा। साथ ही महत्वपूर्ण रूप से एक विस्तृत पुनर्वास पैकेज भी इसमें शामिल होगा, इसलिए थोड़ा समय लग रहा है।” दरअसल, 30 जुलाई को वायनाड के चार गांवों में भारी भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में लगभग 416 लोग मारे गए और 128 लोग लापता हैं।…

Read More

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो किसी युग में नहीं हुआ, वह कांग्रेस की सत्ता के लालच हुआ और स्वतंत्र भारत को ऐसा नासूर दे दिया, जिसका दंश आज भी भारत आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद के रूप में झेल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर बोल रहे थे। विभाजन विभीषिका पर आधारित लघु फिल्म के जरिए आमजन का दर्द दिखाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व ने दृढ़ता का परिचय दिया होता तो दुनिया की कोई ताकत इस…

Read More

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिले के एक बांध में लुप्तप्राय प्रजाति का एक घायल गिद्ध मिला है। उसके एक पैर में धातु की अंगूठी थी, जिस पर ढाका लिखा हुआ था। बिष्णुगढ़ के उपमंडल पुलिस अधिकारी बीएन प्रसाद ने बताया कि सफेद पीठ वाला गिद्ध लुप्तप्राय प्रजातियों की पहली अनुसूची के तहत आता है। उन्होंने बताया कि मछुआरों के एक समूह ने सोमवार को कोनार बांध के पानी में घायल गिद्ध को देखा और वन एवं पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। गिद्ध के साथ एक शिलालेख ‘gpobox-2624, ढाका, b67’ और एक ट्रैकिंग डिवाइस भी मिला। साथ ही एक नोट भी…

Read More

नई दिल्ली पूरा देश कल गुरुवार को आजादी की 78वें स्वाधीनता दिवस का जश्न मनायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल क़िले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव का नाम दिया है। उन्होंने ग़ुलामी की निशानियों से ऊपर आत्म निर्भर भारत के प्रतीक के रूप में नई दिल्ली में महत्वाकांक्षी सेण्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को भी हाथ में लेकर नए कर्तव्य पथ और संसद भवन का शुभारम्भ कराया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2922 से हर घर तिरंगा अभियान चलाया है । यह…

Read More