Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रातः मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।   …

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 78वें स्वतंत्रता दिवस शौर्य स्मारक पहुंचें। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, सेना के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।   Source : Agency

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ गरिमामय समारोह भोपाल राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला…

Read More

!! सावन पुत्रदा एकादशी व्रत कथा !! युधिष्ठिर ने पूछा- मधुसूदन। श्रावण के शुक्‍ल पक्ष में किस नाम की एकादशी होती है? कृपया मेरे सामने उसका वर्णन कीजिए। भगवान् श्रीकृष्ण बोले- राजन् । प्राचीन काल की बात है, द्वापर युग के प्रारंभ का समय था, माहिष्मतीपुर में राजा महीजित् अपने राज्यका पालन करते थे, किन्तु उन्हें कोई पुत्र नहीं था; इसलिए वह राज्य उन्हें सुखदायक नहीं प्रतीत होता था। अपनी अवस्था अधिक देख राजा को बड़ी चिंता हुई। उन्होंने प्रजा वर्ग में बैठकर इस प्रकार कहा- ‘प्रजाजनो! इस जन्‍म में मुझसे कोई पातक नहीं हुआ। मैंने अपने खजाने में अन्याय…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ समारोह समारोह में आर्मी बैण्ड, पचमढ़ी ने दी विशेष प्रस्तुति भोपाल राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में समारोह का आयोजन हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य आमंत्रित अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान किया। राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व राजभवन पहुंच कर सौजन्य भेंट की। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। राज्यपाल पटेल ने आर्मी बैण्ड को पुरस्कृत किया राज्यपाल पटेल ने आर्मी बैण्ड पचमढ़ी…

Read More

युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और किसान कल्याण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस से होंगे आरम्भ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अस्पतालों में आरंभ होंगे जन- आरोग्य केन्द्र राज्य सरकार प्रदेश का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने के लक्ष्य से कर रही है कार्य प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास में भागीदार बनें और गरीब कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी किया जा रहा है तत्परता से कार्य प्रदेश में ई-संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर लागू : पूर्णत: डिजीटल प्रक्रिया से होगी रजिस्ट्री भारतीय सभ्यता के संरक्षकों के योगदान को…

Read More

इंदौर प्रदेश में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री से सर्वाधिक राजस्व इंदौर से प्राप्त होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 4 माह अप्रैल से जुलाई तक इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी है। 31 जुलाई तक जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत किए गए और 724.73 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। अगस्त माह में 12 तारीख तक 6124 दस्तावेज और 12.92 करोड़ राजस्व प्राप्त हो चुका है। इंदौर जिले में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की उंची छलांग लगातार जारी है। इस वित्तीय वर्ष के 4 माह में जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत हुए है, जो विगत वर्ष…

Read More

विदिशा जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है। कार्यक्रम में बनी विवाद की स्थिति भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने…

Read More

सागर बहेरिया थाना क्षेत्र के बंडा रोड पर बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों शवों को शिनाख्ती के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कर्रापुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बंडा से बाइक क्रमांक एमपी 34 ZC-6142 से ग्राम…

Read More

 भोपाल  भोपाल-मुंबई ट्रेन रूट काफी व्यस्त रहता है. दरअसल, ये रूट साउथ इंडिया को नॉर्थ इंडिया से जोड़ता है. यही वजह है कि भोपाल से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर एक शानदार ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. भोपाल से मुंबई के बीच चलेगी ये ट्रेन एमपी की राजधानी भोपाल से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. खास बात ये है कि ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन…

Read More