Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

पटना. लोकसभा चुनाव खत्म होते ही अब खाली हुई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आज निर्वाचन आयोग तारीख की घोषणा भी कर सकती है। बिहार में चार विधायकों लोकसभा चुनाव बाजी मारी थी। वह जीत हासिल कर संसद पहुंचे थे। इस कारण तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमाजगंज सीट खाली हो गई है। अब इन सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए और महागठबंधन के नेता उपचुनाव की तैयारी में जुट गए। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। बता दें कि 2020 में तरारी सीट से विधायक चुने…

Read More

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने हाल ही में केंद्र से एक याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें देश में अनिश्चितकालीन हिरासत में रखे गए रोहिंग्या शरणार्थियों की रिहाई की मांग की गई है। कोर्ट ने 12 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया। शीर्ष अदालत ने कहा कि “नोटिस जारी कर रहे हैं। इसका जवाब 27 अगस्त 2024 तक दिया जाना चाहिए।” मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ये फैसला दिया। इसमें न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। पीठ ने केंद्र और अन्य से याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा…

Read More

बूंदी. राजस्थान के बूंदी में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिले में भारी बारिश का सिलसिला अनवरत जारी है। इस बारिश के कारण जैत सागर झील उफान पर आ गई है, जिसके चलते प्रशासन ने झील के सभी गेट खोल दिए हैं। इस दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब महावीर कॉलोनी में जैत सागर नाले की पुलिया को पार करते समय पुलिसकर्मियों से भरी जीप सैलाब में बह गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही पुलिस की जीप को बहते हुए देखा, उन्होंने तुरंत बड़ी रस्सियों का उपयोग करके पुलिसकर्मियों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला।…

Read More

नई दिल्ली शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के मुख्यमंत्री पद पर दावे वाले फॉर्मूले की बजाय चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर जोर दिया और कहा कि वह महा विकास आघाडी (एमवीए) की ओर से घोषित ऐसे किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। एमवीए पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हुए हैं तो विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने आगे कहा…

Read More

झुंझुनू. झुंझुनू जिला परिवहन कार्यालय में कल देर रात आग लगने से विभाग के दो-तीन कमरों में रखी हुई फाइलें जलकर खाक हो गईं। जिला परिवहन अधिकारी मक्खनलाल जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात सवा एक बजे के लगभग हुई, इसमें मुख्य बिल्डिंग के दो-तीन कक्षों में आग लग गई। आग का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कार्मिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, जिला परिवहन अधिकारी जांगिड़ जानकारी देते हुए बताया कि इन कक्षों को रिकॉर्ड रूम के रूप में काम में लिया जा…

Read More

नई दिल्ली कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर व्यापक पैमाने पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी स्वास्थ्यकर्मी के साथ हिंसा की घटना होने के छह घंटे के भीतर संस्थागत प्राथमिकी दर्ज कराई जाय। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि FIR दर्ज कराने की जिम्मेदारी सभी संबंधित संस्थानों के प्रमुखों की होगी। यह प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की एक प्रमुख मांग रही है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) डॉ.…

Read More

भोपाल भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती शाज़िया इल्मी ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की बर्बरतापूर्ण घटना ममता सरकार के जमीर पर धब्बा है। इस जघन्य घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बचाने, सबूत नष्ट कराने का शर्मनाम काम कर रही है। दुष्कर्मियों, अत्याचारी राक्षसों को बचाना, उन्हें संरक्षण देना ममता सरकार का पुराना रिकॉर्ड रहा है और यही इंडी गठबंधन का…

Read More

सीकर. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में विरोध की आवाजें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने बंद का आह्वान किया, जिसके परिणामस्वरूप कस्बे में सभी दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध जताया। रामगढ़ शेखावाटी में हिंदूवादी संगठनों द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली गई। इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोश रैली कस्बे के…

Read More

कोलकाता  आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला बढ़ता ही जा रहा है। पूरा देश महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत पर उबल रहा है। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के अंदर घुसकर गुरुवार को तोड़फोड़ भी की गई। मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप किया है और सख्त टिप्पणी की है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में हुई बर्बरता की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। हाई कोर्ट ने कहा कि यह सरकार की नाकामी है और मेडिकल कॉलेज को बंद कर देना चाहिए। हाई कोर्ट ने डॉक्टरों के लिए…

Read More

उज्जैन  उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु महाकाल के नाम और त्रिपुंड छपे हुए निक्कर पहनकर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें रोका और उनसे निक्कर उतरवाया। हालांकि किसी प्रकार की कार्रवाई न करते हुए इन भक्तों को दूसरे कपड़े पहनने के लिए दिया। साथ ही हिदायत दी कि इस प्रकार के कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें। भक्तों के कपड़े उतरवाते देख थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। कई श्रद्धालु अपने कपड़े छुपाते नजर आए। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शुक्रवार अल…

Read More