Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

लोक भारती का बंग्लाभाषी हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उग्र प्रदर्शन आज बंग्लाभाषी हिंदुओं पर विपत्ति भारी है, यदि हम मौन रहे तो कल हमारी बारी :- अशोक त्रिपाठी भोपाल  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, जिसकी अलग-अलग तस्वीरें सामने आई। बांग्लादेश की घटना को लेकर भारत के हिंदुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में लोक भारती के सहयोगी संगठन बंगो लोकभारती के नेतृत्व में बंग्लादेश में बंग्लाभाषी हिंदुओं पर हो रहे जघन्य अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। ओर केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने के…

Read More

राजगढ़ राजगढ़ में ट्रैक्टर चालक ने नायब तहसीलदार के वाहन को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ ट्रैक्टर चालक को पकड़ने पहुंचे तो रेत माफिया ने फोन कर धमकी दी। संडावता नायब तहसीलदार सुरेशसिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वे सारंगपुर से कार्यालय जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते से जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर पूछा कि कहां जा रहे हो। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड तेज की और तहसीलदार की चलती गाड़ी को कुचलने…

Read More

धार  परशुराम सेना ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में आजादी के  अमृत महोत्सव महापर्व पर  प्रातः 7:30 बजे  राष्ट्रीय पर्व 78 वा स्वतंत्रता दिवस  मनाया गया कार्यक्रम की  अध्यक्षता श्रीमती कृष्णा मनोहर शास्त्री ने की एवं मुख्य अतिथि श्रीमती मधु  मंडलोई विशिष्ठ अतिथि क्रमशः श्रीमती कृष्णा पाठक, श्रीमती प्रीति उपाध्याय  एवं पार्षद दीप्ति कपिल व्यास द्वारा श्री परशुराम चौराहा पर ध्वजारोहण किया गया। संचालन सेवा निवृत शिक्षक प्रदीप व्यास ने किया एवं आभार पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण जोशी ने माना। इस अवसर पर आर सी सक्सेना, जे पी मामा, राधिकेश मेहता, चिकित्सक राजेश तिवारी,  शिव नारायण सेन, अशोक कवीश्वर,  शेष…

Read More

नई दिल्ली  भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर संतुलित और सतत विकास में सहयोग के लिए व्यापक ‘ग्लोबल डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’ प्रस्ताव किया है और व्यापार संवर्द्धन एवं क्षमता निर्माण के लिए दो कोष गठित कर 35 लाख डॉलर के योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीसरे वाॅयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने समापन वक्तव्य में यह प्रस्ताव रखा। मोदी ने वर्चुअल रूप में आयोजित शिखर-सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल नेताओं के विचारों एवं सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि…

Read More

जबलपुर पश्चिम बंगाल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश के डॉक्टरों की हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस आरएम सिंह की युगलपीठ ने डॉक्टरों को तुरंत हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की सलाह दी। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से मौखिक रूप से हड़ताल समाप्त करने की जानकारी दी गई। एसोसिएशन के मुद्दों पर अगली सुनवाई 20 अगस्त को निर्धारित की गई है।  कोलकाता की घटना को लेकर मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर…

Read More

भोपाल  शहर के कमला नगर इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि पुलिस से भी नहीं डर रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही एक बदमाश ने पुलिस आरक्षक की बाइक को आग लगाकर खाक कर दिया। आरक्षक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बदमाश को मंदिर के पास पेशाब करने से रोक दिया था। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह है घटनाक्रम पुलिस के मुताबिक आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा अरेरा हिल्स थाने में तैनात हैं। वह गुरुवार शाम को…

Read More

रायपुर. राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चें उत्साह पूर्वक कर रहे हैं। रायपुर के बी.पी. पुजारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पी.जी.उमाठे स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल रायपुर एवं अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें लगभग 100 बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही है। ताकि बच्चों को आगे प्रतियोगी परीक्षा की…

Read More

दंतेवाड़ा. 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटू हब का दौरा किया। मुलाकात के दौरान उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य  का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे। इस हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर…

Read More

मधेपुरा. मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जमुनियां में SH-58 पर बाइक की टक्कर से एक 12 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुनियां वार्ड-22 निवासी विजय मालाकार के 12 साल के बेटे पवन कुमार ने रूप में हुई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। बच्चे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगाें की भीड़ लग गई। मृतक पवन कुमार के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पवन घर समीप ही सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे रौंद…

Read More

मुंबई भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी शानदार रहा। लगातार दो हफ्ते तक लाल निशान में बंद होने के बाद बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। दोनों निफ्टी और सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर हरे निशान में बंद हुए हैं। तेजी में सबसे अधिक योगदान टेक शेयरों का रहा। आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को निफ्टी 396.80 अंक या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 24,540.55 और सेंसेक्स 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत बढ़कर 80,436.84 पर बंद हुआ। 2 अगस्त के बाद बाजार की यह ऊंची क्लोजिंग है। वहीं, साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 0.92 प्रतिशत और निफ्टी में 0.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी…

Read More