Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

नई दिल्ली  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। परंपरा के मुताबिक, संसदीय व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली समिति लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद केसी वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए बुलेटिन पार्ट -2 के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लिए केसी वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति का सभापति नियुक्त किया है। इस समिति में लोकसभा से 15 और राज्य सभा से 7 सांसद यानि कुल मिलाकर अध्यक्ष सहित 22 सांसद शामिल हैं।…

Read More

अंबाला हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा सत्ता में है। इस दौरान इसने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेल भेजने की बात कही। इस पर हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा कभी कानून तोड़कर कार्रवाई नहीं करती, मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर रही है। पंजाब व दिल्ली से नेता कमान संभाल रहे हैं। इस पर अनिल विज ने कहा ‘आप’ का दिया बुझ चुका है। पंजाब और दिल्ली में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। विज ने कहा…

Read More

मुंबई  शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा क‍िया है। उन्होंने कहा कि  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान क्यों नहीं किया गया ? चुनाव आयोग सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है। आनंद दुबे ने कहा कि चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है, जबकि आपको पता है कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। वायनाड की एक सीट पर उपचुनाव होना है। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। साथ ही दिल्ली में भी साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना…

Read More

नई दिल्ली  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चेन्नई में नवनिर्मित अत्याधुनिक भारतीय तटरक्षक समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) भवन का रविवार को उद्घाटन करेंगे। तट रक्षक बाल के प्रवक्ता ने  बताया कि सिंह दो अतिरिक्त सुविधाओं, चेन्नई क्षेत्रीय समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र (आरएमपीआरसी) और पुड्डुचेरी में तटरक्षक एयर एन्क्लेव (सीजीएई) का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय समन्वय में एक बड़ी प्रगति को उजागर करता है, जो भारतीय समुद्र तट पर समुद्री सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चेन्नई में नया एमआरसीसी प्रतिष्ठित संस्थान बनने के लिए…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई…

Read More

नई दिल्ली भारत के सबसे बड़े और सबसे पुराने पेशेवर चिकित्सा संघ, आईएमए यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का इतिहास 96 साल पुराना है। हालांकि इसमें अभी तक केवल एक बार ही महिला अध्यक्ष चुनी गई। IMA के अंतर्गत 46 संघों में से केवल नौ का नेतृत्व वर्तमान में महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जो इसके नेतृत्व में “ना के बराबर” प्रतिनिधित्व का संकेत देता है। एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई। इसके अलावा, नई दिल्ली स्थित जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ताओं सहित अध्ययनकर्ताओं की एक टीम ने बताया कि 1928 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की…

Read More

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 अगस्त से विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। दरअसल इस महोत्सव में हजारों बहनें अपने भैया, नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधेंगी। यह महोत्सव 31 अगस्त तक चलेगा और इसमें क्षेत्र के सभी 17 वार्डों की बहनें बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लेंगी। रक्षाबंधन महोत्सव का 16वां वर्ष दरअसल रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन नरेला विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2009 से हो रहा है और इस वर्ष यह महोत्सव अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह महोत्सव हर…

Read More

भोपाल राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश से खाली एक राज्यसभा सीट पर भी चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. राज्यसभा सीट पर बीजेपी किसे उम्मीदवार बनाएगी इसपर अभी तक संशय बना हुआ है.  उम्मीदवारों को लेकर कई नाम सामने आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी किसी चौंकाने वाले उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा सकती है. कब है चुनाव? राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलने वाली है. इसके बाद 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी…

Read More

खंडवा देश ही नहीं, दुनिया भर में भगवान तिरुपति बालाजी के अनगिनत भक्त हैं, जो अपने-अपने तरीके से श्रद्धा व्यक्त करते रहते हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के एक ऐसे ही भक्त ने अपने आराध्य बालाजी भगवान की एक विशाल प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया है। नगर के उद्योगपति रितेश गोयल द्वारा बनवाई जा रही भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण छैगांव माखन के समीप खंडवा-इंदौर रोड पर किया जा रहा है। यह प्रतिमा न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे ऊंची बालाजी प्रतिमा होगी। इस विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य 4 से 5 चरणों में…

Read More

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान के बार-बार गुहार लगाने के बाद भी भारत के भाव नहीं देने पर शहबाज शरीफ सरकार बौखला गई है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत के साथ कोई भी द्व‍िपक्षीय बातचीत नहीं हो रही है। फिर चाहे यह पर्दे के पीछे से हो या आमने सामने। उसने कहा है कि भारत के साथ व्‍यापार को फिर से बहाल करने पर भी कोई बातचीत नहीं हो रही है। इससे पहले नवाज शरीफ से लेकर पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ तक भारत से फिर से बातचीत शुरू करने के लिए गुहार लगा चुके हैं। पाकिस्‍तान को…

Read More