Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

अलवर. अलवर के अरावली थाना इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई रविंद्र सिंह ने बताया मृतक प्रेमसिंह पिछले पांच साल से यहीं रह रहा था। भाई ने बताया कि उनके पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी और मां भी 8 साल पहले ही गुजर चुकी थी। मृतक यहां पर अकेला रहकर ड्राइवर का काम कर रहा था। आज अरावली विहार थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई रविंद्र सिंह ने बताया…

Read More

 नई दिल्ली यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने लैटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इनमें 45 संयुक्त सचिव, उप सचिव और निदेशक स्तर के पद शामिल हैं। अलग-अलग मंत्रालय में सीधी भर्ती के जरिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां अनुभव और काम के आधार पर होनी हैं। इसकी एप्लिकेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। हालांकि विपक्ष मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है। बता दें कि 2019 में पहली बार मोदी सरकार ने सीधी भर्ती के जरिए इन पदों पर भर्ती की थी। अब इसे दोहराया जा रहा है।…

Read More

वाशिंगटन अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर एक और व्यक्तिगत हमला करते हुए रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में एक रैली में उनकी शारीरिक बनावट और बुद्धिमत्ता की निंदा की है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, “मैं उनसे कहीं ज्यादा सुंदर हूं।” ट्रंप ने कमला हैरिस स्पेशल टाइम मैगजीन की कवर फोटो का जिक्र करते हुए दावा किया कि पत्रिका को एक स्केच कलाकार को काम पर रखना पड़ा क्योंकि उनकी तस्वीरें काम नहीं आईं। उन्होंने उनकी बुद्धिमत्ता पर भी सवाल उठाया और उन्हें कट्टरपंथी उदारवादी करार दिया। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि…

Read More

रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बगावत की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच वह कोलकाता से दिल्ली आ रहे हैं। यहां उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से हो सकती है। इस बात की संभावना है कि वह जल्दी ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, चंपाई सोरेन कोलकाता से दिल्ली अकेले नहीं आ रहे हैं। उनके साथ जेएमएम के 6 विधायक भी है। यह भा कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान के लगातार संपर्क में…

Read More

भोपाल शहर के नरेला विधानसभा क्षेत्र में हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इस मौके पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व स्थानीय विधायक विश्वास सारंग क्षेत्र के सभी वार्डों में पहुंचकर महिलाओं, लड़कियों से राखी बंधवाएंगे। 19 अगस्त से एकतापुरी मैदान से इसकी शुरुआत होगी और 29 अगस्त तक विभिन्न वार्डों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में इलाके की हजारों बहनें मंत्री सारंग की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी। रक्षासूत्र बांधने के कीर्तिमान मंत्री सारंग ने शनिवार को लिंक रोड क्रमांक एक गुजराती भवन में…

Read More

पटना बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार पांडे उर्फ सुनील पांडे फाइनली बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुनील पांडे के साथ उनके बेटे विशाल प्रशांत और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। सुनील पांडे बक्सर के तरारी विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे। लेटेस्ट परिसीमन से पहले इसे पीरो विधानसभा सीट के रूप में जाना जाता था। इससे पहले सुनील पांडे ने आरएलजेपी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उनका बीजेपी में शामिल होना मोदी…

Read More

इंदौर प्रशासनिक अधिकारियों पर गोलियां चलाने के आरोपी के शानदार कोठी को इंदौर नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। भौंरासला में अरविंदो अस्पताल के पीछे स्थित जिस 7 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उस पर रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई हुई। नगर निगम का अमला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचा और 10 हजार स्क्वायर फीट पर बनी कोठी को ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि भौंरासला में अरविंदो अस्पताल के पीछे स्थित 7 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। प्रशासन का कहना है कि ये जमीन सरकारी है, जबकि सुरेश पटेल नेताजी का कहना है कि…

Read More

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के आसपास किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। कोलकाता प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर मिली गंभीर रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया है। आदेश के मुताबिक आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आसपास विरोध प्रदर्शन, रैली, धरना आदि देने की इजाजत नहीं होगी। कोलकाता के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के आदेश के मुताबिक यहां पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। गौरतलब है कि 31 वर्षीय डॉक्टर के रेप…

Read More

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की मूवी ‘मैंने प्यार किया’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1980 के दशक में आई इस फिल्म में एक्टर ने लीड रोल निभाया था। वहीं, भाग्यश्री उनके अपोजिट नजर आई थीं। अब ये तीन दशकों से अधिक समय के बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की और पोस्ट के जरिए फिल्म के री-रिलीज की तारीख भी बताई है। 35 साल बाद ये मूवी अब आप फिर से थिएटर्स में देखकर अपनी यादें ताजा कर सकते हैं। मेकर्स ने ऐलान करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘यह उनकी प्यार…

Read More

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनके खिलाफ मुसलमानों को धमकाने और शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि विहिप नेता की पहचान अनिरुद्ध भाऊ के रूप में हुई है, जो डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसे निजी जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि विहिप के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने इसे झूठा मामला बताया और गोमांस की बिक्री में शामिल माफिया के द्वारा भीड़ इकट्ठा करके…

Read More