Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से घायलों की मदद करने की अपील की है। रायपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग और अन्य मार्गों में घटित सड़क दुर्घटनाओं में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र और शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और घायलों को त्वरित उपचार के लिए उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने…

Read More

बर्लिन घरेलू धरती पर यूरो 2024 में जर्मनी की कप्तानी करने वाले इल्के गुंडोगन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। अनुभवी मिडफील्डर ने 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी से हटने का फैसला किया। अपने देश के लिए 82 मैचों में 19 गोल करने वाले गुंडोगन ने कहा, कुछ हफ़्तों के चिंतन के बाद, मैंने फैसला किया है कि अब अपने राष्ट्रीय टीम करियर को समाप्त करने का समय आ गया है। मुझे अपने देश के लिए 82 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर गर्व है, एक ऐसी संख्या जिसके बारे में मैंने 2011…

Read More

कबीरधाम. कवर्धा विधायक और प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा जिले के दौर पर थे। वे रक्षाबंधन के पर्व पर कबीरधाम के ग्राम नेऊरगांव खुर्द, खुरमुड़ा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए। बहनों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री शर्मा को राखी पहनाया। डिप्टी सीएम शर्मा ने रक्षा बंधन पर क्षेत्र के बहनों और भाइयों को सौगात देते गए नेऊरगांव खुर्द में 50 लाख रुपए की लागत से मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। गांव में मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेल-कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। श्री शर्मा ने गांव में…

Read More

गया. बिहार के गया जिले के रहने वाले एक युवक ने कतर में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है। कतर को सबसे तेज गति से पार करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह खबर मिलते ही गया शहर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यह युवा गया शहर के रामसागर रोड स्थित नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम किया है। रामसागर रोड स्थित नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू ने कतर को पैदल सबसे तेज गति…

Read More

रायपुर त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों राजनांदगांव तीसरी रेल लाइन के नान इंटरलाकिंग के चलते 72 ट्रेनें रद हो चुकी हैं। इसके बाद बिलासपुर-कटनी रेल लाइन और दमोह स्टेशन में मेगा ब्‍लॉक के चलते 46 ट्रेनें रद कर दी गई। वहीं अब उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में अधोसंरचना विकास के लिए रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द करने समेत 3 के नियंत्रित परिचालन, 2 ट्रेनों को देरी से रवाना और 6 के रुट में परिवर्तन का निर्णय लिया है। बता दें कि…

Read More

मुंबई टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक आपको जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। किशन कुमार और रवि भागचंदका इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। युवराज की बायोपिक का नाम क्या होगा और इसमें लीड एक्टर कौन होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह का करियर काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अपने समय के धाकड़ क्रिकेटर रहे युवराज आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे, जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने खिताब पर कब्जा जमाया था। 2011 वर्ल्ड…

Read More

ब्यूनस आयर्स स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी चोटिल होने के कारण अर्जेंटीना की तरफ से विश्व कप क्वालीफायर के अगले दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने पांच सितंबर को चिली और उसके पांच दिन बाद कोलंबिया के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए सोमवार को अपनी 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मेस्सी अभी दाहिने टखने की चोट से उबर रहे हैं। अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास लेने वाले 36 वर्षीय एंजेल डि मारिया भी टीम में नहीं हैं। विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना छह मैचों के बाद 15…

Read More

नई दिल्ली  समोआ के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरियस विसेर ने मंगलवार को राजधानी शहर एपिया में टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र क्वालीफायर में वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। विसेर ने तेज गेंदबाज नलिन निपिको के एक ओवर में छह छक्के मारे। इस ओवर में तीन नोबॉल भी शामिल थीं जिससे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड बन गया। इस 28 वर्षीय बल्लेबाज का यह केवल तीसरा टी20 मैच था। उन्होंने 62 गेंदों में पांच चौकों और 14 छक्कों की मदद से…

Read More

महासमुंद. पांच सालों के बाद महासमुंद के जिला जेल में भी आज रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। कोरोना काल 2019 के बाद से जिला जेल में बंद बंदियों के लिए यह पर्व मानों खत्म सा ही हो गया था। लेकिन इस बार विष्णुदेव सरकार के निर्देश के बाद जेल प्रशासन ने बहनों को जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने की अनुमति दी थी। जेल प्रशासन के अनुमति के बाद महासमुंद जिला जेल में जेल प्रबंधन के द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच रक्षा बंधन के लिए व्यवस्था किये गए थे। नंबर अनुसार क्रमशः बहनों को अपने भाइयों के…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में अगले तीन घंटे गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद,गौरेला पेंड्रा मारवाही, जांजगीर-चंपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, राजनांदगांव, सक्ति, सूरजपुर ,सरगुजा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सारंगढ़ ,बिलाईगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक, एक जून 2024 से अब तक राज्य में 806.1 मिमी औसत बारिश…

Read More