Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन के निर्माणाधीन बाईपास एनएच 77 का निरीक्षण किया। एनएच 77 के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड के पकड़ी-पताही में निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने परियोजना कार्य की समीक्षा की निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने परियोजना कार्य की समीक्षा की। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से फोरलेन के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष…

Read More

मुरादाबाद ठाकुरद्वारा की दुष्कर्म पीड़िता नर्स की हालत अचानक   फिर से बिगड़ गई। उसे नगर के सरकारी अस्पताल में  बृहस्पतिवार सुबह भर्ती कराया गया। इससे पहले तबीयत खराब होने पर पीड़िता को बुधवार रात काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से इनकार करते हुए दवाई देकर घर भेज दिया था। सुबह फिर से उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ठाकुरद्वारा के चर्चित नर्स दुष्कर्म मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी…

Read More

लखनऊ दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल में महिला शक्ति शामिल होने के लिए बेताब है। सिपाही बनकर खाकी पहनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने रुचि दिखाई है, जिनमें से करीब 12 हजार का चयन होना है। इसके साथ ही यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या तकरीबन 50 हजार हो जाएगी। इस भर्ती के बाद प्रदेश पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी दावेदारी भी पूरी हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं, जिसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं। बता दें कि देश भर के पुलिस बल में यदि…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का कारवां देश एवं प्रदेश में चल रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है। हमारे प्रयास है कि हम अगले 5 वर्षों में इसे 7 लाख करोड़ रूपये तक ले जाएंगे। हमारा संकल्प देश और प्रदेश को नंबर एक बनाना है। डनहोंने कहा कि श्योपुर-विजयपुर-कराहल क्षेत्र प्राकृतिक दृश्य अत्यंत समृद्ध है, परंतु विकास में अभी तक पिछड़ा हुआ था, अब हम इसे पीछे नहीं रहने देंगे। जनजातीय क्षेत्रों के विकास में…

Read More

नई दिल्ली दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने गुरुवार को घोषणा की कि वे सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद कोलकाता की एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में अपनी 11 दिन की हड़ताल वापस ले रहे हैं। इससे पहले दिन में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके काम पर लौटने के बाद कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी। सुरक्षा के आश्वासन के बाद हम काम पर लौट रहे हैं- एसोसिएशन एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने एक्स पर एक पोस्ट…

Read More

भिंड अटेर के खिपौना गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गए युवक को प्रेमिका के स्वजनों से पकड़ लिया। युवक की रातभर मारपीट की। साथ ही युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल और मिर्ची पाउडर डाला। युवक को बचाने के लिए पिता के पास दो-तीन बार फोन भी गए। स्वजन जब तक मौके पर पहुंचे तब युवक की मौत हो चुकी थी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर प्रेमिका के पिता, ताऊ और…

Read More

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीज की मौत हो गई है. 35 वर्षीय युवक की मौत से पहले परिजनों ने आईसीयू में हंगामा भी मचाया. मृतक की पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें कहा कि डेंगू के मरीज बचते नहीं, मरीज को कई प्रकार की दिक्कत है, जिससे इस बात पर परिजन भड़क गए. वहीं पत्नी रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिजन हंगामा मचाने लगे. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक कुर्रे पोड़ी खुर्द गांव…

Read More

लखनऊ 23 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा करते हुए टेलीग्राम पर दो चैनल बनाए गए। जिनके जरिए फर्जी तरीके से सॉल्वड पेपर दिए जाने के बदले रुपयों की मांग की गई। यह जानकारी सामने आने पर लखनऊ के हुसैनगंज कोतवाली में पुलिस एवं भर्ती बोर्ड में तैनात इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है। रुपये ऐंठने के लिए ई-वॉलट का इस्तेमाल इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार के मुताबिक टेलीग्राम पर यूपी पुलिस पेपर लीक 2024 और वेनम नाम से दो चैनल बनाए गए। जिनमें दावा किया गया है कि रुपये जमा करने वालों…

Read More

बीकानेर. जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक दिनेश चंद्र सक्सेना का बुधवार को निधन हो गया। वे लगभग 68 साल के थे। सक्सेना पिछले दो तीन-दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सक्सेना के निधन की खबर सुनते प्रशासनिक और मीडिया जगत में शोक की लहर छा गई। पत्रकार कॉलोनी स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में मीडिया के प्रतिनिधि पहुंच गए। सक्सेना बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे जनसंपर्क कार्यालय में विभिन्न पदों पर रहे। वहीं, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, पशु…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रो. विशाल राय एवं प्रो. आर. महालक्ष्मी को रसायन एवं जैविक विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 “विज्ञान युवा-शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार” से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में इन दोनों वैज्ञानिकों ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। दोनों वैज्ञानिकों को मिले इस सम्मान से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित हुआ है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को एक समारोह में नई दिल्ली में प्रदेश के दोनों वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।   Source : Agency

Read More