Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

डिंडौरी डिंडौरी जिले का अग्रणी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। भारत सरकार एवं नवोदय विद्यालय समिति के आदेशानुसार इस समारोह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कला प्रदर्शनी, अंतरिक्ष प्रदर्शनी, सेमिनार, भाषण, अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी गतिविधियां एवं वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र अजय साहू एवं छात्राएं आकांक्षा श्रीवास्तव एवं आराध्या साहू ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस आयोजन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, उत्कृष्ट विद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

Read More

खुले बोरवेल में दुर्घटना होने पर होगी एफ.आई.आर. बचाव कार्य की राशि भी ड्रिलिंग एजेंसी एवं भूमि स्वामी से वसूली जाएगी रोकथाम एवं सुरक्षा अधिनियम, 2024 क्रियाशील, अब खुले बोरवेल में दुर्घटना होने पर होगी एफ.आई.आर. भोपाल खुले बोरवेल (नलकूप) में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए, राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश खुले नलकूप में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा अधिनियम-2024 बनाया गया है जो क्रियाशील हो चुका है। इस अधिनियम में यदि बोरवेल (नलकूप) के ड्रिलिंग के समय ड्रिलिंग एजेंसी द्वारा समुचित सुरक्षा उपाय नहीं किए जाने और दुर्घटना…

Read More

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब एवं अत्यंत पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिये पीएम जन-मन योजना प्रारंभ की है। योजना से बैगा, भारिया, सहरिया परिवारों को आवास, उज्जवला गैस, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के तहत हर-घर नल से जल, छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति आदि सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बैगा परिवारों को पीएम जन-मन आवास के माध्यम से झोपड़ी से मुक्ति दिलाकर पक्का आवास दिलाएँ। राज्यपाल पटेल उमरिया जिले के डोड़का ग्राम पीएम जन-मन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन…

Read More

भोपाल मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अगर सबकुछ ठीक रहा तो उनका ग्रेड-पे बढ़ सकता है। इसके दायरे में वो कर्मचारी आएंगे, जिनका वेतन विधानसभा चुनाव के समय समकक्षता निर्धारण में कम हो गया था। विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों को साधने के लिए उनका ग्रेड पे नियमित कर्मचारियों के बराबर लाने की घोषणा की थी। इसके लिए समकक्षता का निर्धारण वित्त विभाग की अनुमति से किया गया, जिसको लेकर कर्मचारियों ने आपत्ति उठाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कम हो गया वेतनमान दरअसल, इसमें कुछ…

Read More

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर 26 से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेश भर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर देश भर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय स्तर पर भी खेल कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिसमें बेडमिंटन, फन गेम्स, बास्केटबॉल एवं हॉकी मैच होंगे। प्रत्येक जिलों में 26 से 31 अगस्त 2024 तक भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार खेल गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। राष्ट्रीय खेल दिवस…

Read More

भोपाल केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) के लिए राष्ट्रव्यापी सूचना, शिक्षा व संचार अभियान (आईईसी) और लाभार्थी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह 23 अगस्त से प्रारंभ होकर 10 सितंबर तक चलेगा। अभियान में देश के 194 जिलों में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की बस्तियों और पीवीटीजी परिवारों तक पहुंचने के प्रयास किये जायेंगे। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम और राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने 22 अगस्त को नई दिल्ली में हुई बैठक में पीएम जन-मन में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीएम जन-मन…

Read More

दुबई अगले महीने गॉल में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका का शुरुआती टेस्ट मैच छह दिन का होगा, जिसमें इस द्वीपीय देश में राष्ट्रपति चुनाव के कारण एक दिन विश्राम का प्रावधान है। आईसीसी ने  यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि 18 सितंबर को शुरू होने वाले टेस्ट में ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका’ के राष्ट्रपति चुनाव के कारण’ 21 सितंबर को विश्राम का दिन होगा। दो दशकों से अधिक समय में यह पहली बार होगा कि श्रीलंका छह दिनों के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2001 में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में पोया डे…

Read More

नई दिल्ली कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने देश के मौजूदा हालात और मौजूदा सरकार की नीतियों पर बात की। उन्होंने जेपीसी बैठक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र, बांग्लादेश में बाढ़, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, लेटरल एंट्री वापस लेने और दिल्ली सरकार बनाम एलजी विवाद पर खुलकर बात की। वक्फ बोर्ड को लेकर जेपीसी की बैठक पर उन्होंने कहा कि सभी से चर्चा और संवाद के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए। अगर कोई सरकार कानून से छेड़छाड़ करती है या नया कानून लाने की कोशिश करती है तो सभी पक्षों से बातचीत करने के बाद कानून और मजबूत हो पाएगा और…

Read More

नयी दिल्ली बांग्लादेश के स्टार आल राउंडर शाकिब अल हसन को हाल में बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन और हिंसा के दौरान कथित हत्या के मामले में एक आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया है। इस हिंसा के दौरान सैकड़ो लोग मारे गये थे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार में पूर्व सांसद और 37 वर्षीय बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अगस्त के शुरु में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं। शेख हसीना को इस्तीफा देने और…

Read More

वॉशिंगटन  अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्पेस में फंसी हैं। वह अपने साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर के जरिए अंतरिक्ष में गई थीं। 5 जून को अंतरिक्ष के लिए उन्होंने उड़ान भरी थी। स्पेस से उन्हें 8 दिनों बाद आना था। लेकिन दो महीने के बाद भी उनकी वापसी नहीं हो पाई है। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी देखी गई। इस बीच खबर आई है कि अगर उनकी वापसी स्टारलाइनर से होती है तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष…

Read More