Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

अलवर. अलवर के डीग में भयानक अगलगी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक की मौत भी हो गई है। पूरे मामले को लेकर महिला मंजू देवी जांगिड़ ने बताया कि दोपहर उसकी सास अंगूरी देवी (85) घर के बाहर बैठे हुए सिलाई का काम कर रही थे। तभी ससुर ओमप्रकाश जांगिड़ ने सास को चाय बनाने के लिए कहा तो सास अंगूरी देवी घर की रसोई में चाय बनाने गयी थी। उन्होंने जैसे ही गैस को चालू किया तो रसोई घर मे एक दम से आग लग गयी और आग के एक बड़े गोले में सास अंगूरी…

Read More

रायपुर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) रायपुर में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब संस्था के उच्च अधिकारी और सहायक प्राध्यापक विज्ञान और गणित विषयों के विशेषज्ञ कक्षा दसवीं के छात्र बने।  जब उन्होंने अंतरिक्ष ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर विज्ञान कक्षा अटेंड की और जाना कि खगोल विज्ञान क्या है? 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद पर कैसे लैंड किया? जब भारत के चंद्रायन 3 को लैंड करते हुए फिर से देखा तो सभी भाव विभोर हो गए। सबके मुंह से एक ही आवाज निकली भारत माता की जय। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ’राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’…

Read More

पूर्णिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्णिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और काझा कोठी पार्क का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हवाई अड्डा से उड़ान भरकर चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दिल्ली और पटना के एएआई के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परोरा स्थित हेलीपैड से सड़क मार्ग होते हुए काझा कोठी पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भोला…

Read More

पश्चिम चंपारण. पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नाव सवार छह लोग डूब गए। सभी लोग लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फौरन एसडीआरएफ को बुलाया। स्थानीय तैराक और एसडीआरएफ की टीम छह लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जाता है कि सभी लोग गंडक नदी पार कर दियरा क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। अचानक गंडक की तेज धार में नाव अनियंत्रित हो…

Read More

दुर्ग विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही. दुर्ग में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड भी तोड़ दिया. इससे कई कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों को चोटें आई है. प्रदर्शन से पहले सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, प्रदेश में विकास काम नहीं हो रहा है और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं. साय सरकार सभी मामले जब सीबीआई को सौंपे तो जैतखाम में…

Read More

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज के वाड्रफनगर  विकासखंड के ग्राम स्याही में एक हादसा हो गया। खेत में कदई  करने गए ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर मालिक उसकी चपेट में आकर दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की बसंतपुर थाने में दी गई सूचना पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके द्वारा शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम स्याही के अनिल यादव पिता स्वर्गीय इंद्रदेव यादव उम्र 28…

Read More

सीकर. नीमकाथाना के बुजा की ढाणी में खेत में बने एक कुएं में पानी निकालते समय एक युवती की गिर जाने से मौत हो गई। घटना की की जानकारी मिलने पर आसपास से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर टोडा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से पानी निकाल कर युवती को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मोकलवास के ग्राम पंचायत के बुजा में काजल (20) अपने खेत…

Read More

रायपुर/बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ कांग्रेस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज 24 अगस्त को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेगी। इससे पहले कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे थे। इसके साथ ही पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी जेल पहुंचे। बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तार के बाद प्रदेश कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार आरोप लगा रही है। इन दिनों कांग्रेस एग्रेसिव मोड में हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि विधायक को…

Read More

नई दिल्ली महाराजा टी20 ट्रॉफी में  हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच हुए मैच ने दर्शकों को सांसें रोकने पर मजबूर कर दिया। इस मैच में एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन सुपर ओवर खेले गए, जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ। आखिरकार, तीसरे सुपर ओवर में हुबली टाइगर्स ने बाजी मारी और बेंगलुरु ब्लास्टर्स को हरा दिया। हुबली टाइगर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 164 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान मनीष पांडे ने 33 रन, मोहम्मद ताहा ने 31 रन, और अनीश्वर गौतम ने 30 रनों का योगदान दिया। बेंगलुरु…

Read More

दमोह दमोह रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेलवे लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोमवार से 19 दिन का मेगा ब्लॉक शुरू होगा। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली 52 यात्री ट्रेनों को 26 अगस्त से 14 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है, जबकि 25 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। मेगा ब्लॉक के चलते बीना से दमोह के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को कल से इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं मिलेगी। इन यात्रियों को या तो निजी वाहन या फिर बस से सफर करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस रूट से केवल दयोदय और…

Read More