Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश की लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। सम्मान कार्यक्रम 25 अगस्त रविवार को महाराष्ट्र राज्य के जलगांव में हो रहा है। मध्यप्रदेश की पांच लखपति दीदियां कार्यक्रम में शामिल होने जलगांव पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की लखपति दीदियों को सम्मान-पत्र देंगे। इनमें गुना जिले की लखपति दीदी श्रीमती गंगा अहिरवार को सम्मान-पत्र दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के सौ दिनों में लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिलने के बाद मध्यप्रदेश में 96 हजार 240 बहनें लखपति दीदी बन गईं। इनको मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से…

Read More

कोच्चि केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत मनुष्य की ‘‘उदासीनता और लालच’’ के प्रति प्रकृति की प्रतिक्रिया का एक और उदाहरण है। अदालत ने कहा कि ‘‘चेतावनी के संकेत’’ बहुत पहले ही दिखाई दे गए थे लेकिन ‘‘हमने उन्हें विकास के उस एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए नजरअंदाज करने का विकल्प चुना जो संभवतया हमारे राज्य को आर्थिक समृद्धि के उच्च मार्ग पर ले जाएंगे।’’ अदालत ने कहा कि 2018 और 2019 में प्राकृतिक आपदाओं, लगभग दो वर्षों तक वैश्विक महामारी और हालिया भूस्खलनों…

Read More

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर हो गई है। मुख्यमंत्री योगी  अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि नफरत की फसल काटने वाली कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस की सियासी जमीन सदा के लिए बंजर हो गई है। आतंकवाद और अलगाववाद का मुद्दा वहां चिनाब की जलधारा में सदा के लिए विलीन हो चुका है। सीएम योगी ने कांग्रेस नेता व…

Read More

ग्वालियर नोएडा के प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा को मध्य प्रदेश सरकार ने ग्वालियर में 28 अगस्त से आयोजित होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित करने के मिशन पर आगे बढ़ रही है और इसी के मद्देनजर क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों की संकल्पना की गई है। पत्र में चंद्रभूषण मिश्रा को आमंत्रित करते हुए कहा गया है, ‘‘मुझे आपको 28 अगस्त 2024 को राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय,…

Read More

भोपाल  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान हारे हुए बूथों पर अधिक से अधिक सदस्य बना कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जवाब दें। शर्मा भोपाल जिले की संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लिए बलिदान देने वाला संगठन है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दे दिया। भाजपा कार्यकर्ता पद पाने के लिए नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा करने के लिए कार्य करते हैं। भाजपा का…

Read More

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया में एक नया कानून लागू किया गया है। इस कानून का नाम राइट टू डिस्कनेक्ट यानी संपर्क में ना रहने का अधिकार है। ये कानून ऑस्ट्रेलिया के कर्मचारियों को ‘काम के घंटों के बाद बॉस की बात ना सुनने’ की अनुमति देता है। ऑस्ट्रेलिया में ये कानून इसी सोमवार से लागू हो जाएगा। यानी कर्मचारियों को सोमवार से काम के घंटों के बाद अपने बॉस की कॉल को नजरअंदाज करने का अधिकार होगा। ये कानून इस साल फरवरी में पारित हुआ था। इस कानून के तहत अगर कोई बॉस अपने कर्मचारी को शिफ्ट के बाद भी काम बताता…

Read More

क्रिस्प  उद्योगों को दक्ष मानव संसाधन मुहैया करवाने की प्रमुख संस्था बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृहद स्तर पर प्रशिक्षण के समयबद्ध कार्यक्रम किए जाएं निर्धारित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकता के अनुसार बहुमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने क्रिस्प की साधारण सभा की बैठक में दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) द्वारा प्रदेश में स्थापित हो रही नई औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकता के अनुसार बहुमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम रोजगार परक हों।…

Read More

रतलाम पश्चिमी रेलवे मंडल लगातार डिजिटलाइजेशन की ओर कदम बढ़ा रहा है. रेलवे ने डिजिटल भुगतान की विधियों का उपयोग करके कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने और अपने यात्रियों के लिए सुचारू और अधिक कुशल सेवा सुनिश्चित करने का लगातार कोशिश कर रहा है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत रतलाम मंडल में निर्बाध ऑनलाइन भुगतान विकल्पों की सुविधा के लिए  88 लोकेशनों पर 113 डायनेमिक क्यूआर कोड डिवाइस लगाए गए हैं. डिजिटल भुगतान का आंकड़ा क्यूआर कोड डिवाइस से लेन देन 7 अगस्त से शुरू हो चुका है, जिसके बाद…

Read More

ग्वालियर  ग्वालियर। मार्च में उज्जैन और जुलाई में जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई कोयम्बटूर और बंगलौर में हुई कॉन्क्लेव मध्य प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच बनी ग्वालियर में 28 अगस्त को हो रही रीजनल कॉन्क्लेव लघु उद्योगों के विकास का सशक्त माध्यम बनेगी। ग्वालियर में खाद्य प्र-संस्करण, टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग के साथ ही फुटवेयर एवं लैदर सेक्टर में निवेश प्राप्ति की संभावनाएं फिलहाल 73 औद्योगिक इकाईयों को भूमि आवंटन 345 करोड़ रूपए के निवेश से लगभग तीन हजार लोगों को रोजगार। ग्वालियर कॉन्क्लेव में विभिन्न 27 औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण और भूमिपूजन…

Read More

ढाका  बांग्लादेश में इस महीने की शुरुआत में एक बड़े छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हसीना को ढाका से भागकर भारत में शरण लेनी पड़ी। भारत पहुंचने के कुछ दिन ही मीडिया में आए उनके एक कथित बयान में कहा गया कि अगर उन्होंने अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप दे दिया होता तो आज भी वे बांग्लादेश की सत्ता में होतीं। हालांकि, अमेरिका में रह रहे उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय ने इसका खंडन किया और कहा कि उनकी मां हसीना ने ऐसा बयान नहीं दिया है। लेकिन इतने से बात…

Read More