Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

ठाणे (महाराष्ट्र) ठाणे में आभूषण की एक दुकान के ड्रेसिंग कक्ष में एक महिला कर्मचारी की कपड़े बदलते हुए कथित तौर पर वीडियो बनाने के लिए एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना 23 अगस्त की रात की है जब महिला ने चितलसर इलाके में स्थित दुकान में अपनी ड्यूटी खत्म की। उसे लगा कि कोई उसे देख रहा है और उसने एक व्यक्ति को ड्रेसिंग कक्ष के एक छोटे-से छेद के जरिए अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए देखा। इसके बाद महिला ने शोर मचाया और ड्रेसिंग कक्ष…

Read More

लखनऊ सक्रिय राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों को सिरे से नकारते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक पार्टी मूवमेंट से जुड़ी रहेंगी। उन्होने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़ने की अफवाहों पर भी विराम देते हुये दोनो ही दलों पर तंज कसे। सुश्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया “ बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बीएसपी…

Read More

भोपाल भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो से हमे सीखना चाहिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर भेल स्थित शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि जन्माष्टमी का पर्व मनाने बच्चे स्कूल में उपस्थित हुए हैं। बच्चे भगवान का साक्षात रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल करे, यही प्रार्थना है।…

Read More

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिका दौरे के आखिरी दिन राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और टेनेसी के मेम्फिस शहर में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17 वीं शताब्दी से लेकर अभी तक अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास का गवाह रहा है और यह 1968 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या स्थल के आसपास बनाया गया है। इसमें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है।श्री सिंह ने मेम्फिस, अटलांटा, नैशविले और आसपास के अन्य…

Read More

आगरा आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि, “राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। राष्ट्र तब ही सशक्त रहेगा जब हम एकजुट रहेंगे, नेक नीयत से काम करेंगे, सुरक्षित रहेंगे और आपसी बंटवारे से बचेंगे। यदि हम बंटेंगे, तो हमारा अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।” योगी ने अपने संबोधन में देश की एकता और अखंडता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एकजुटता ही हमारी ताकत है और बंटवारे से केवल नुकसान होता है। उनके इस संदेश ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की…

Read More

मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक गांव की रहने वाली दो छात्राओं को चार युवकों ने बाइकों से अगवा कर लिया। अपहरण के बाद युवक उन्हें कुबरी जंगल में गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक पर अगवा कर जंगल में ले गए दरिंदे जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोंडा जिले के खोड़ारे…

Read More

कीव. रूस-यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब जानकारी सामने आ रही कि समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम कर रहे ब्रिटिश सुरक्षा सलाहकार की शनिवार रात पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोरस्क के एक होटल में रूसी हमले में मौत हो गई। वहीं, इस हमले में दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी के एक प्रवक्ता ने मारे गए सुरक्षा सलाहकार की पहचान ब्रिटिश नागरिक रयान इवांस के रूप में की है।  इसके अलावा, दो अन्य पत्रकार भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ‘पुरानी पेंशन’ बहाली की बजाए एनपीएस में सुधार कर एक नई पेंशन योजना ‘एकीकृत पेंशन योजना’ (यूपीएस) ले आई है। कहीं पर यूपीएस का विरोध हो रहा है तो कहीं इसे समर्थन मिला है। केंद्रीय कर्मचारियों की परिषद (जेसीएम) के सचिव शिवगोपाल मिश्रा ने इस योजना को शानदार बताया है। उनके नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मोदी से मिला था। उन्होंने इसे सरकारी कर्मचारियों की जीत करार देते हुए पीएम मोदी का आभार जताया है। दूसरी तरफ केंद्र एवं राज्यों के कई बड़े कर्मचारी संगठनों ने इसे ‘छलावा’ करार दिया है।उन्होंने यूपीएस को, पुरानी पेंशन…

Read More

कोलकाता. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, पूरे मामले पर सियासी पारा चरम पर है। इस बीच, पश्चिम बंगाल बाल अधिकार आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बेटी को दुष्कर्म की मिली धमकी पर संज्ञान लिया है। बता दें, अभिषेक बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अगस्त की घटना को लेकर एक विरोध…

Read More

खार्तुम. पूर्वी सूडान में भारी बारिश के कारण एक बांध के टूटने से कम से 60 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। ब्लूमबर्ग ने अपनी खबर में सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर अफ्रीकी देश में यह ताजा त्रासदी है, जो पिछले एक साल से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है। खबरों के मुताबिक, अरबात बांध पास के लाल सागर के शहर पोर्ट सूडान के लिए ताजे पानी एक प्रमुख स्त्रोत था। चश्मदीदों ने बताया कि इसके टूटने के बाद कई लोग लापता हैं। बांध टूटने से कई घर नष्ट हो गए। वाहन…

Read More