Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भोपाल जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों से राखी बंधवाई। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने खंडवा जिले में एक कोटवार की बेटी से कलाई पर राखी बधवाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सभी बहनें अपने भाइयों की रक्षा के लिए हाथ पर रक्षा सूत्र के साथ-साथ सिर पर हेलमेट बांधने की परंपरा प्रारंभ करें। यही भाई और बहन का सच्चा प्रेम होगा। भाई की रक्षा भी होगी, क्योंकि रेशम का धागा तो टूटकर गिर जाएगा,…

Read More

जयपुर. जयपुर में धरने पर बैठे दिवंगत पुलिसकर्मी बाबूलाल बैरवा के परिजनों से सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की। इस दौरान बेनीवाल ने उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी दलितों को अलग नजरिए से देखती है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट में बाबूलाल बैरवा ने तमाम बातों को लिखा था, लेकिन सरकार ने किसी के खिलाफ कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया जिससे यह इंगित होता है कि एक दलित पुलिस कार्मिक…

Read More

बीजापुर. बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जैगुर निवासी ग्रामीण पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना है। इस वारदात को नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दिया है। बता दें कि नक्सलियों के द्वारा जारी अपने पर्चे में बताया कि 2021 से मंडावी सीतु मुखबिरी का काम कर रहा था, जिसे देखते हुए उसे जन अदालत में जान से मारने का फरमान जारी किया गया था, इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा ऑपरेशन कगार को हराने की बात भी कही…

Read More

बैकुण्ठपुर/कोरिया प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ जिला कोरिया की जिला स्तरीय बैठक बैकुंठपुर माध्यमिक शाला पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि उपप्रांताध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह जी एवं संभागीय अध्यक्ष हजरत अली के कुशल नेतृत्व में जिला अध्यक्ष कोरिया श्रीअशोक कुमार साहू जी की अध्यक्षता में जिला की बैठक रखा गया। जिसमें पुरानी पेंशन 1998 से नियुक्त 2004 के मध्य शिक्षकों को एक सूत्रीय मांग हक्र दिलाने के लिए सभी ने संकल्प लिया। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जयंती में रायपुर में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन के लिए सभी को प्रेरित किया गया। तत्पश्चात जिला कोरिया का…

Read More

नई दिल्ली दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत  मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 लाख के बेल बाउंड पर उन्हें जमानत देते हुए कुछ शर्तें भी लगाईं। के कविता को अपना पासपोर्ट जम करना होगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने उन्हें यह भी कहा है कि सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश ना की जाए। के कविता को ऐसे समय पर जमानत मिली है जब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को भी 18 महीने बाद इसी महीने कैद से आजाद किया। जस्टिस…

Read More

भोपाल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने इस बार जन्माष्टमी पर भव्यता के साथ राज्यस्तरीय आयोजन करके इतिहास रचा है। वहीं सरकार अब श्रीकृष्ण गमन पथ की दिशा में आगे बढ़ गई है। जन्माष्टमी के मौके पर पर उज्जैन आए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया है। इस महत्वकांक्षी परियोजना से भगवान कृष्ण के जीवन के चरणों को तीर्थ स्थलों में परिवर्तित किया जाएगा। मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार मिलकर श्रीकृष्ण गमन पथ बनाने की तैयारी में है। इसे लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भेंट मुलाकात भी की है। उनके अनुसार भगवान कृष्ण उज्जैन शिक्षा ग्रहण करने…

Read More

भोपाल मध्यप्रदेश प्रदेश  के न्यायाधीशों के संगठन मध्यप्रदेश न्यायाधीश संघ के द्विवार्षिक चुनाव ऑनलाईन संपन्न कराए गए। छतरपुर की जिला अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ रविन्दर सिंह को अध्यक्ष और भोपाल की जिला अदालत के  जिला न्यायाधीश के अतुल सक्सेना को इस चुनाव में सचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। इस चुनाव के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर इंदौर के जिला न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह कुशवाह, नरसिंहपुर के जिला न्यायाधीश नवीन शर्मा और राजगढ़ के जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया को चुना गया है। इसी तरह सहसचिव  के पद पर हटा जिला…

Read More

भोपाल  मध्य प्रदेश बोर्ड के सरकारी व निजी स्कूलों में इस साल से नौवीं कक्षा में गणित के दो विकल्प बेसिक व उच्च गणित होंगे। दोनों विकल्पों के प्रश्नपत्रों का स्वरूप कैसा होगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों के अंक योजना और पाठ्यक्रम को जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार नहीं हुआ है। इससे विद्यार्थी परेशान हैं। इधर, नौवीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी असमंजस में…

Read More

कोलकाता कोलकाता के अस्पातल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रशासन को पहले से ही आंदोलन में हिंसा का अंदेशा था इसलिए 6000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं पुलिस ने इसके पीछे राजनीतिक साजिश के आरोप भी लगाए थे। जानकारी के मुताबिक नबन्ना प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कनरे के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इस…

Read More

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी में युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जिस लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उन्हीं लोगों इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की है। मृत युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह वार्ड एक निवासी वीरेंद्र साह के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है…

Read More