Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

मनीला चीन ने 40 जहाजों के ‘‘अत्यधिक बल’’ प्रयोग से फिलीपीन के दो जहाजों को दक्षिण चीन सागर में एक विवादित द्वीप पर मनीला के सबसे बड़े तटरक्षक जहाज को खाद्य एवं अन्य सामान की आपूर्ति करने से रोक दिया। फिलीपीनी अधिकारियों ने  यह जानकारी दी। दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद का यह ताजा मामला है। चीन और फिलीपीन ने ‘सबीना शोल’ में  टकराव के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सबीना शोल एक निर्जन प्रवाल द्वीप है, जिस पर दोनों देश अपना दावा जताते हैं और यह स्प्रैटली द्वीप समूह में विवाद का नया केंद्र बन गया है,…

Read More

पीरियड के दौरान दर्द होना एक आम बात है. साथ ही यह भी समझना काफी ज्यादा मुश्किल है कि कब यह दर्द नॉर्मल से खतरनाक हो जाए. हालांकि अगर किसी महिला को काफी ज्यादा दर्द का अनुभव होता है तो उन्हें सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ खास चेंजेज करना चाहिए. इससे आप अपने पीरियड के दर्द को एक हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. पीरियड में दर्द बढ़ने के कारण आज हम इस पर बात करेंगे कि क्या उम्र बढ़ने के साथ-साथ पीरियड में दर्द भी बढ़ जाता है. पीरियड में दर्द बढ़ने के कारण को डिसमेनोरिया…

Read More

ढाका  बांग्लादेश में अवामी लीग के एक नेता की गाजी ऑटो टायर फैक्टरी में लगाई गई आग 32 घंटे बाद  सुबह बुझ तो गई पर अब उसके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। दो दिन पहले गिरफ्तार किए जा चुके अवामी लीग के पूर्व मंत्री गोलाम दस्तगीर गाजी की यह फैक्टरी नारायणगंज के रूपगंज में है। ढाका से छपने वाले द डेली स्टार अखबार के अनुसार, अग्निशमन सेवा कर्मियों ने कहा है कि फैक्टरी में लगी आग लगभग 32 घंटे बाद  सुबह 5:00 बजे पूरी तरह से बुझा ली गई। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के सहायक निदेशक अनवारुल हक…

Read More

मुंबई  देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘अटल सेतु’ को सात महीने पहले यातायात के लिए खोले जाने के बाद से उस पर से अब तक 50 लाख से अधिक वाहन गुजर चुके हैं। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने यह जानकारी दी। एमएमआरडीए ने  जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट), नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन (एनएमएमटी) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की शिवनेरी बस सहित 50,04,350 वाहनों ने 13 जनवरी से 26 अगस्त के बीच अटल सेतु का इस्तेमाल किया यानी उस अवधि में रोजाना औसतन 22,000 वाहन इस पुल…

Read More

तेल अवीव फिलिस्तीन के गाजा पट्टी इलाके में चल रहा आखिरी अस्पताल भी अब बंद हो गया है। बीते कुछ दिनों में इस अस्पताल को बंद कर दिया गया है और यहां भर्ती सारे मरीजों को बाहर भेजा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि इजरायल ने इलाके को खाली करने का आदेश दिया है और उसके बाद से ही लोग छोड़कर जा रहे हैं। इजरायल के इस आदेश से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नए सिरे से जमीनी ऑपरेशन शुरू कर सकता है। गाजा पट्टी पर इसके साथ ही चल रहा आखिरी अस्पताल भी बंद…

Read More

नईदिल्ली भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस दक्षिणपूर्व एशियाई देश की जल्द होने वाली यात्रा के लिए मंच तैयार कर दिया है। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने यह टिप्पणी की। भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों ने यहां दूसरे बहु-मंत्रालयी गोलमेज सम्मेलन में “सार्थक” चर्चा की और इस बात पर विचार किया कि दोनों देश डिजिटल, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संपर्क और उन्नत विनिर्माण में द्विपक्षीय सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं। यह दूसरी बार है जब सिंगापुर और भारत के मंत्रियों ने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज…

Read More

नई दिल्ली  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार काे यहां पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 54वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ‘नए आपराधिक कानून-नागरिक केन्द्रित सुधार’ विषय पर डॉ. आनंदस्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान देंगे। गृह मंत्री वर्ष 2023 और 2024 के विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। गृह मंत्री ब्यूरो के प्रकाशन ‘इंडियन पुलिस जर्नल’ के नए आपराधिक कानूनों पर विशेष संस्करण का विमोचन भी करेंगे। ब्यूरो देश के पुलिस बलों को आवश्यक बौद्धिक, भौतिक और संगठनात्मक संसाधनों से लैस…

Read More

वॉशिंगटन यूक्रेन की यात्रा के बाद पीएम मोदी और अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन के बीच  फोन पर बात हुई है। इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके बताया कि दोनों ने बांग्‍लादेश के हालात पर चर्चा की। साथ ही बांग्‍लादेश में सामान्‍य हालात की बहाली और हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पीएम मोदी अब तक कम से कम 3 बार बांग्‍लादेश की मोहम्‍मद यूनुस सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की खुलकर मांग कर चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पीएम मोदी ने बांग्‍लादेश के मुद्दे…

Read More

भोपाल  यदि आप सितंबर महीने में वंदे भारत या भोपाल एक्सप्रेस से दिल्ली, ग्वालियर, झांसी या आगरा यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटनेंस कार्य के कारण, भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली वंदे भारत और भोपाल एक्सप्रेस (अप और डाउन) को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। भोपाल से होकर बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में यात्रा करते हैं। इसमें भोपाल एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस सितंबर माह में 10 दिनों के लिए कैंसिल रहेगी। साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसके अलावा…

Read More

भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय का इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तर के इस समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में 14 शिक्षकों को और पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 के पुरस्कृत 2 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिये शिक्षकों से आवेदन-नामांकन प्राप्त किये जाकर जिला चयन समिति एवं संभागीय चयन समिति की अनुशंसा प्राप्त की गई है। इस प्रक्रिया के बाद राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा कक्षा 1 से…

Read More