Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका ने आज रायपुर स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के बाद राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव साय ने बुके से उबोवेजा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टीपी शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एनके शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा,…

Read More

न्यूयॉर्क दुनियाभर में सभी धर्मों के लोग रहते हैं. लेकिन कई रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत तेजी से इस्लाम धर्म अपनाने वालों की संख्या बढ़ रही है. क्या आप जानते हैं कि अमेरिका में जितने लोग इस्लाम छोड़ते हैं, उससे कहीं ज्यादा लोग इस्लाम कबूल कर लेते हैं. जी हां, जानिए इसकी वजह क्या है. अमेरिका दुनियाभर में इस्लाम का प्रचार-प्रसार तेजी से हो रहा है. प्यू रिपोर्ट के मुताबिक साल 2040 में इस्लाम मानने वालों की जनसंख्या दूसरे नंबर पर होगी. इसके साथ ही अमेरिका में इस्लाम धर्म मानने वालों की संख्या 2050 तक 8.1 मिलियन होगी. न्यूयॉर्क टाइम्स की…

Read More

गया. बिहार के गया जिले में बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तेज धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही वारदात स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डाॅग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया, जो जांच में जुटी है। यह पूरा मामला गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ननौका गांव की है। मृत महिला की पहचान स्वर्गीय विष्णु प्रजापति की पत्नी…

Read More

श्रीनगर लोकसभा चुनाव में तैयार हुआ इंडिया गठबंधन जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बिखरता हुआ नजर आने लगा है। इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ-साथ दिखने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी की दूरी बनती दिख रही है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आज जब पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम हमेशा अकेले लड़े हैं। जब से हमारी पार्टी बनी है, हम अकेले लड़े हैं और लोगों के सहारे लड़े हैं। लोगों की तकलीफें दूर करने के लिए लड़े हैं।” आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की…

Read More

मुंबई Apple ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज iPhone 16 की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि उनके CFO Luca Maestri ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लुका की जगह भारतीय मूल के केवन पारेख नए CFO होंगे. पारेख ऐपल के साथ 11 साल से जुड़े हुए हैं और फिलहाल कंपनी के वायस प्रेसिडेंट ऑफ फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस की भूमिका निभा रहे हैं. वह 1 जनवरी 2025 से CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) का पद संभालेंगे और एक्जीक्यूटिव टीम का हिस्सा होंगे. कहां से की है पढ़ाई?…

Read More

सीकर/जयपुर. रींगस थाना इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर चढ़ गया, जिससे कार में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के बगड़ निवासी परिवार के सदस्य अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर रींगस नदी के पास अचानक पीछे से आ रहा एक ट्रेलर आगे चल रही कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए, आसपास के…

Read More

बरेली आगामी त्योहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते पूर्वोत्तर रेलवे चार स्पेशल ट्रेनों को सितंबर से नवंबर तक चलाएगा। जिसमें (05301/05302) मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ त्योहार साप्ताहिक विशेष, (05005/ 05006) गोरखपुर – अमृतसर-गोरखपुर त्योहार साप्ताहिक स्पेशल का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर भी होगा। रेलवे ने ट्रेनों की टाइमिंग जारी कर दी है। मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस त्योहार साप्ताहिक 19 सितम्बर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को मऊ से 4 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड 4.44 बजे, गोरखपुर 7 बजे, सीतापुर 12.23 बजे, बरेली 15.37 बजे, मुरादाबाद 17.22 बजे, गाजियाबाद 19.37…

Read More

भोपाल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक (वित्त) वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है, जिसकी ऊंचाई 5,895 मीटर है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि वडेरिया को उन चंद लोगों में शामिल करती है जिन्होंने दुनिया की प्रतिष्ठित सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है। वडेरिया ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर क्लाइबिंग एंड माउंटेनियरिंग से मान्यता प्राप्त संस्था नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेयरिंग, उत्तरकाशी से माउंटेनियरिंग कोर्स किया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर ने शुक्ला ने वडेरिया को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं…

Read More

करौली. करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि करौली सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में समय सिंह जाटव की हत्या मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामकेश गुर्जर पुत्र भीमराज गुर्जर उम्र 19 साल निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को राजपुर रोड गदका की चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया था, लेकिन जब पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई रवाना हुई तो, वहां से भाग कर करौली आ गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और मुखबिर की…

Read More