Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

सागर सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां के पांच खिलाड़ियों का चयन यूरेशियन कूडो कप के लिए किया गया है, जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अर्मेनिया जाएंगे। सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के मोहम्मद सोहैल खान, अपूर्व सेन, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह और वैष्णवी सिंह का चयन भारतीय कूडो टीम में हुआ है। यह टीम अर्मेनिया में आयोजित यूरेशियन कूडो कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 16 से 18 अगस्त तक खंडाला( महाराष्ट्र) में भारतीय कूडो टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में विभिन्न मापदंडों पर…

Read More

बिहटा. पटना के बिहटा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को भाई ने अपनी बहन को अपने प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा तो उसने बोतल फोड़कर दोनों के पेट में गोद डाला। घटनास्थल पर ही बहन और उनके प्रेमी की मौत हो गई। यह घटना पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव की है। डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि बिहटा थाना क्षेत्र के आजमा गांव निवासी…

Read More

अलवर. शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 6.30 बजे दिवाकरी निवासी 14 वर्षीय बच्चा अपने घर में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय बंद करने के लिए गया लेकिन लीकेज के कारण लगी भयंकर आग से गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे में रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल बच्चे को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार दिवाकरी निवासी 14 वर्षीय रचित जाटव अपने मकान के दूसरे कमरे में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय को बंद करने के लिए कमरे…

Read More

मंदसौर  अपने गांव की मिट्टी का कर्ज उतारने व कमजोर वर्ग के लोगों को तीर्थों की यात्रा के लिए मल्हारगढ़ तहसील की बूढ़ा सरपंच ने देव-दर्शन योजना प्रारंभ की हैं। इसमें वह वृद्धों व कमजोरों को अलग-अलग तीर्थों की यात्रा कराएंगे। गुरुवार को पहली बस 75 यात्रियों को लेकर उज्जैन गई। सरपंच ने आगे की योजना भी बना रखी हैं। मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील की बूढ़ा ग्राम पंचायत संभवत प्रदेश की प्रथम पंचायत बन गई है। जहां सरपंच अपने खर्च पर ग्राम के बुजुर्गों सहित निम्न वर्ग के लोगों को तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। यात्रा की पहली बस…

Read More

सुपौल. लालू, नीतीश और मोदी के नाम पर नहीं, जात पात और धर्म के नाम पर भी नहीं, और न ही किसी नेता के बेटा को वोट देना है। एक बार वोट अपने बच्चों के लिए देना है, नहीं तो फिर नर्क भोगते रहना है। यह बातें जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सुपौल के सदर प्रखंड अंतर्गत वीणा मैदान में आयोजित सभा के दौरान कही। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन नेताओं को या उनके बेटों को वोट नहीं देना है, जिन्होंने आपके बच्चों का सौदा किया। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के पढ़ाई के…

Read More

रतलाम रतलाम के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करते वक्त ब्लास्ट हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लांट में शुक्रवार सुबह हुए ब्लास्ट में चार कर्मचारी झुलस गए। हाथ और चेहरे बुरी तरह झूलसने पर कर्मचारियों को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को इंदौर रेफर कर दिया है। एक की हालत ज्यादा गंभीर है। हादसे में ये कर्मचारी झुलसे जानकारी के मुताबिक, हादसे में कछावा की टैगोर कॉलोनी निवासी मुकेश (30) पुत्र रमेश, नयागांव के सुपडु (40) पुत्र पोपट, अंबिका नगर के रहने वाले कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास और…

Read More

 भोपाल शहर के शाहपुरा थाना इलाके में एमबीबीएस की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई थी। बात करने के बहाने से होटल में बुलवाकर युवक ने उससे दुष्कर्म कर दिया था। उस समय छात्रा नाबालिग थी। इस वजह से पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा, पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह है मामलाशाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती एमबीबीएस की छात्रा है। वर्ष 2021 की शुरुआत में फेसबुक के…

Read More

दमोह दमोह जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड से गुरुवार दोपहर चोरी हुई चार दिन की नवजात बच्ची को पुलिस ने देर रात जटाशंकर इलाके से बरामद कर लिया। आरोपी महिला ने पुलिस से कहा कि वह बच्ची उसकी है और आज ही उसका जन्म हुआ है, जबकि ऐसा नहीं था। नवजात बच्ची चार दिन पहले जन्मी थी। पुलिस ने बच्ची को महिला से बरामद किया और उसकी मां को सौंप दिया है। मां की गोद में जाते ही बच्ची ने रोना बंद कर दिया, इससे पहले वह दोपहर से लगातार रो रही थी। संक्रमण होने के चलते नवजात को एसएनसीयू…

Read More

अहमदाबाद  गुजरात में चार दिन की भीषण बरसात से हाहाकार मचा है. सैलाब के बीच फंसी जिंदगी को बचाने की जद्दोजहद जारी है.आज अरब सागर में बन रहा चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है. मौसम विभाग ने ओडिशा-केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.पिछले 80 साल में ये ऐसा चौथा तूफान है जो जमीन के ऊपर पैदा हुआ है. अरब सागर के ऊपर कहर बरपाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक ये एक बेहद दुर्लभ घटना है. बता दें कि गुजरात में सबसे ज्यादा तबाही सौराष्ट्र के शहर वडोदरा-जामनगर -द्वारका और कच्छ में है. मौसम विभागके मुताबिक, अगले 5…

Read More

डिंडोरी  आगामी राष्टीय लोक अदालत दिनाक 14/09/2024के संबंध में जिला न्यायाधीश/सचिव शिवकुमार कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार व माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी नीना आशापुरे के निर्देशन में 14 सितंबर 2024 दिन शनिवार को तीसरी राष्टीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय डिंडोरी एवं तहसील न्यायालय शाहपुरा में किया जा रहा है. जिसका उद्देश्य है की न्यायालय में लंबित सिविल अपराधिक एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण प्रकरण…

Read More