Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

जम्मू  जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। यहां श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंछी हेलीपैड के पास आज भूस्खलन हो गया। इस हादसे में तीनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इस हादसे के तुरंत बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। अभी भी कई तीर्थयात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बता दें कि पिछले दो दिन वैष्णो देवी में भारी बारिश हुई थी, जिसे भूस्खलन की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की…

Read More

लंदन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अब जब-जब मैदान पर उतर रहे हैं तो टेस्ट क्रिकेट का कोई न कोई रिकॉर्ड धराशायी करते चले जा रहे हैं। जो रूट के निशाने पर वैसे तो सबसे बड़ा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का है, जो सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, लेकिन जो रूट ने इस बीच एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट ने सचिन तेंदुलकर समेत दुनिया के 6 दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है और वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जीत में बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज…

Read More

शिवपुरी शिवपुरी जिले में मांस की दुकान चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। काफी लंबे समय से दोनो तरफ से दुकान चलाने को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई थी। फिर बीती रात इस विवाद ने खूनी रंग धारण कर लिया। इसमें दो लोगों की जान चली गई। आरोपी ने भीड़ जुटाकर हमला बोला और दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की घरपकड़ जारी है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी की दूर की है। एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि विजय…

Read More

 नई दिल्ली वेब सीरीज IC-814 को लेकर मचे विवाद का गृह मंत्रालय ने भी संज्ञान ले लिया है। मंत्रालय ने इस मामले में नेटफ्लिक्स के कॉन्टेंड हेड को समन जारी किया है। उन्हें मंगलवार को बुलाया गया है और इस मामले पर बात की जाएगी। इस वेब सीरीज में विमान की हाइजैकिंग को दिखाया गया है, लेकिन जिन आतंकियों का इसमें चित्रण है, उनके हिंदू नाम दिखाए गए हैं। इसे लेकर लोग भड़के हुए हैं कि आखिर आतंकियों के असली नाम देने की बजाय उनके नाम ‘भोला’ और ‘शंकर’ क्यों वेब सीरीज में रखे गए हैं। सूत्रों का कहना है…

Read More

नई दिल्ली विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या कोई किसी का भी घर सिर्फ इसलिए तबाह कर सकता है, क्योंकि वह आरोपी है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई आरोपी दोषी भी पाया जाता है तो उसका घर बिना तय कानून के तबाह नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह किसी भी अवैध निर्माण को संरक्षण नहीं देगा। हम अखिल भारतीय आधार पर दिशा-निर्देश निर्धारित करने का प्रस्ताव करते हैं। मामले की…

Read More

भोपाल  मध्यम वर्ग भी ने इस बार जमकर हवाई सफर किया है। यही कारण है कि एयरलाइंस कंपनियों को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे हैं। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से जुलाई के मुकाबले अगस्त माह में करीब छह हजार यात्री बढ़े हैं। हालांकि यह संख्या अब भी डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में भोपाल से एक लाख 33 हजार 443 यात्रियों ने देश के विभिन्न शहरों तक सफर किया। इस दौरान एक हजार एक बार विमानों ने फेरे लगाए। जुलाई माह में यात्रियों की…

Read More

दमोह  दमोह में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दर्दनाक हादसा हो गया. सोमवती अमावस्या पर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भारी ट्रैक्टर ट्रॉल पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. ट्रॉली में करीब 35 से 40 लोग सवार थे. बताया जाता है कि जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम घूघस से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कुछ लोग हटा फतेहपुर के रास्ते छतरपुर जिले में स्थित बड़े जटाशंकर दर्शनों के लिए जा रहे थे. खंती में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चार की मौत दमोह जिले के फतेहपुर चौकी क्षेत्र की टेक के पास खंती में ट्रैक्टर…

Read More

नईदिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला को झटका . पार्टी के 3 बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. जींद में एक रैली के दौरान विधायक अनूप धनक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग BJP में शामिल हो गए. हरियाणा में 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूती मिलेगी. अंबाला की महापौर शक्ति रानी शर्मा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पार्टी के प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जींद में एक रैली में उनका भाजपा में स्वागत किया. शक्ति रानी…

Read More

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के बैरसिया में रविवार सुबह एक महिला और उसके चार वर्षीय बेटे का शव कुएं में मिला है। दोनों शनिवार से लापता थे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला एक ढाबा संचालक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। पुलिस को संदेह है कि महिला ने अपने बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला रमेश नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। उनका चार वर्षीय बेटा भी है। यह व्यक्ति ढाबा संचालक है।…

Read More

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होना है और उससे पहले कैंपेन तेज है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के साथ उनका मुकाबला होना है। एक तरफ कमला हैरिस ने जो बाइडेन की जगह कमान संभाली है तो वहीं ट्रंप की कोशिश है कि इस बार सत्ता से वनवास दूर हो जाए। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका फर्स्ट की नीति के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार वह उकसावे वाली बातें भी कर जाते हैं। उनकी टिप्पणियां अकसर प्रवासियों या फिर दूसरे देशों से आकर अमेरिका के नागरिक बने लोगों को निशाने पर लेने वाली…

Read More