Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

अंबिकापुर झारखंड की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के चांदो थानान्तर्गत इदरीकला की पहाड़ी पर मिले हड्डियों की डीएनए जांच कराई गई। जांच में मृतका की।पहचान झारखंड के ग्राम सरुवत निवासी सुखनी बाई (70) के रूप में की गई। पहाड़ी में मिली थी मानव हड्डियां जनवरी 2024 को चांदो थाना क्षेत्र से लगे झारखंड के ग्राम सरुवत निवासी रामलाल किसान ने चांदो थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के सीमावर्ती छतीसगढ़ सीमा में ग्राम इदरीकला के पहाड़ी में मानव हड्डियां मिली है। उसने संदेह जताया था कि वह मानव हड्डियां उसकी मां की हो सकती हैं। उसकी…

Read More

बिलासपुर बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है, जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से मध्य प्रदेश के कटनी तक फैला हुआ है। यह रेल मार्ग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आता है और विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। अनूपपुर-कटनी रेल खंड छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख शहरों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ से होकर कटनी के रास्ते उत्तर भारत तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग का भी हिस्सा है। देश में हो रही आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ-साथ रेल यातायात में भी वृद्धि हुई है और यह भविष्य में और भी बढ़ेगी। रेल…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की ओर से यह आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री निवास पर सीएम विष्णुदेव साय ने पोस्टर विमोचन किया है।  7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह परीक्षा 11 दिसंबर को पूरे प्रांत में एक साथ होगी। प्रदेशभर से पांच लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं में हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली…

Read More

लॉर्ड्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र का फाइनल मुकाबला अगले साल इंग्लैंड में होना है और अब आईसीसी ने इस मुकाबले की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक अगले साल खिताब के लिए खेला जाने वाला यह एकमात्र मुकाबला 11 से 15 जून के बीच खेला जाएगा, जबकि 16 जून का दिन रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। वहीं, इस मैच के लिए वेन्यू के रूप में लंदन के लॉर्ड्स मैदान को चुना गया है, जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का यह तीसरा फाइनल मैच…

Read More

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा अंतर्गत ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाने के लिए उनको हैन्ड होल्डिंग सपोर्ट उपलब्ध कराने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाना चाहिए। सभी ग्राम सभाओं द्वारा पेसा एक्ट के प्रावधानों का सफलता पूर्वक उपयोग किया जाए। समुदाय विकास के पथ पर समान रुप से सबके साथ आगे बढ़े। इस संबंध में जन-जागृति के साथ जन-जागरण के लिए विभागीय स्तर पर पहल की जानी चाहिए। राज्यपाल पटेल राजभवन में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में चर्चा कर रहे थे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भी…

Read More

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्यान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि दिव्यांग जनों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सभी जिला कलेक्टर को जिला कार्यालयों में कैंटीन, फोटोकॉपियर टाइपिंग सेंटर जैसी रोजगार गतिविधियों में दिव्यांगजन को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां दिव्यांगजनों को समूह के रूप में भी प्रदान की जा सकती हैं। साथ ही बैंकों के माध्यम से रोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री कुशवाह ने कहा कि राज्य शासन विकलांगों के पुनर्वास कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ कर रहा है। मंत्री कुशवाह ने कहा कि…

Read More

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) असित साहा को 31 अगस्त को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन में किया गया था। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता ने असित साहा को सम्मानित किया। विदाई समारोह में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार भी उपस्थित थे। श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने बीएसपी बिरादरी की ओर से असित साहा को भावभीनी विदाई दी और सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। असित साहा को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में उनके…

Read More

कोरबा. हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 माह का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया। उसे बचाने के दौरान मां भी तेज बहाव में बहने लगी। पास मौजूद चरवाहों ने महिला को बचा लिया। पर बच्चा नहीं मिला। हादसा बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर हुआ। जहां 25 वर्षीय सुनीता अपने 10 माह के पुत्र दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी। महिला नदी में उतरकर नहा रही थी। वहीं, उसका पुत्र नदी के किनारे खेल रहा था। इस दौरान…

Read More

भोपाल राज्य शासन के प्राय: सभी विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की हितग्राहीमूलक/ समूहमूलक योजनायें एवं नागरिक सेवायें चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पाने के लिये आवेदकों को पोर्टल पर पंजीयन कराना होता है। अब राज्य शासन की सभी योजनाओं/सेवाओं के पंजीयन में संबंधितों की ई-केवायसी सत्यापित समग्र आईडी ही मान्य की जायेगी। यह प्रावधान सभी के लिये अनिवार्य कर दिया गया है। प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निकुंज कुमार श्रीवास्तव द्वारा इस आशय के दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये है। नये दिशा-निर्देशों में सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने विभागीय वेब एप्लीकेशन…

Read More

भिलाई नागरिक सुरक्षा संगठन- छत्तीसगढ़ (भारत सरकारझ्रगृह मंत्रालय से संबद्ध), ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कोक ओवन विभाग के कार्मिकों की पत्नियों/ गृहिणियों के लिये “हम भी हैं तैयार” एक दिवसीय विशेष बुनियादी नागरिक सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन 30 अगस्त मानव संसाधन विकास केंद्र में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 34 महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल) तरुण कनरार उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञा-वि. मा.सं. व व्या. उ.) श्रीमति निशा सोनी उपस्थित थीं।  कार्यक्रम के समापन समारोह में महाप्रबंधक प्रभारी…

Read More