Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

मंदसौर  मंदसौर जिले में पति की प्रताड़ना से परेशान होकर एक मुस्लिम महिला ने अपने दो बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। हिंदू धर्म में अटूट आस्था जताते हुए महिला ने अपने बेटों का नाम लव-कुश रखा है। वह खुद अब मेहनाज बी के बदले मीनाक्षी के नाम से जानी जाएंगी। उनके दोनों बेटे का नाम लव और कुश रखा गया है। बताया जाता है कि मुस्लिम महिला सनातन परंपरा में महिलाओं के प्रति सम्मान को देखते हुए हिंदू धर्म में शामिल होने का निर्णय लिया है। मंदसौर जिले में एक मुस्लिम महिला ने अपने दो बेटों के साथ…

Read More

नई दिल्ली RSS-VHP का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मामले पर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में RSS-VHP के प्रतिनिधिमंडल ने कहा,’बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तित होने के बाद हिंदुओं के साथ-साथ दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण से पूरा विश्व चिंतित है.’ पत्र में आगे कहा गया,’महिलाओं से दुर्व्यवहार, हत्याओं और धमकियों के कारण उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और मानवाधिकार संगठन भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे हैं. पूरा संत समाज इन घटनाओं से चिंतित…

Read More

रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023-24 के    उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित और पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देना सुनिश्चित करें। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के तीन महान साहित्यकारों के नाम पर 03 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार तथा…

Read More

इन्दौर वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती आभा त्रिवेदी को शैक्षिक कार्य संबंधी  प्रशंसनीय सेवाओं के लिए मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, इन्दौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सम्मानित किया।शिक्षक दिवस पर इन्दौर में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सारंगपुर नगर की निवासी श्रीमती आभा त्रिवेदी इन दिनों शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम तलावली चांदा विकासखंड सांवेर जिला इन्दौर में पदस्थ हैं। वे अपने विधार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों का भी संचालन समाजसेवी…

Read More

सुकमा. सुकमा जिले में पीडीएस की कालाबाजारी मामले में ऐतिहासिक कार्यवाही नजर आई है। जहां मामले पर दो सेल्समैनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इलाके में पीडीएस की कालाबाजारी का मामला पहली बार आया हो। ऐसे दो दर्जन से ज्यादा मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं जहां पीडीएस की कालाबाजारी पाई गई। लेकिन अब तक विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखी जाती रही है जहां आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज होता था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं होती थी और फाइलें धूल खा रही…

Read More

 इंदौर इंदौर की कक्षा तीन की आठ वर्षीय औरा अंकुर कुलीन ने राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतकर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करके न केवल इंदौर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। असाधारण भाषाई कौशल के प्रदर्शन में औरा अंकुर कुलीन ने वैश्विक और राष्ट्रीय मंच पर दो उल्लेखनीय खिताब हासिल करके भाषा उत्कृष्टता के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। आईएसबी स्पेलिंग बी इंटरनेशनल 2023-24 ग्रैंड फिनाले और आईएसबी नेशनल चैंपियनशिप 2023-24 में लगातार तीसरी बार औरा की विलक्षण उपलब्धियां विस्मयकारी से कम नहीं है। बहुप्रतिष्ठित आईएसबी स्पेलिंग बी…

Read More

 हर‍तालिका तीज का व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्‍य और पति की दीर्घायु के लिए हर साल सच्‍ची श्रद्धा और आस्‍था के साथ रखती हैं। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सिंतबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। यह एक बेहद कठिन और निर्जला व्रत होता है। इस व्रत को निराहार किया जाता है और तीज के सूर्योदय से व्रत का आरंभ होता है और चतुर्थी के सूर्योदय के बाद यह व्रत खोला जाता है। भाद्रमास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया को यह व्रत किया जाता है। हरतालिका तीज का व्रत करने के लिए शास्‍त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं, इनका…

Read More

भोपाल मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप का एक बयान सामने आया है। सरोजिनी नायडू में छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर कहा, जिस तरह से बच्चे गुस्से में थे। इससे लगता है कि यह एक दिन का मामला नहीं है। बच्चों का गुस्सा चिंता का विषय है। स्कूल प्रबंधन ने इतना गुस्सा पनपे दिया, ये भी एक सवाल है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को हटा दिया गया है। मामले में उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। दरअसल, कल यानी बुधवार को सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बवाल मच गया। छात्राओं ने शिक्षक वर्षा झा के ऑफिस…

Read More

राजनांदगांव. राजनांदगांव में शिक्षकों की कमी से जूझे रहे डोंगरगढ़ ब्लॉक के आलीवारा हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंच गए। बच्चों की चेतावनी भरा आवेदन देख जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने उन्हें फटकार लगा दी। आरोप है कि उन्हें जेल में डालने की धमकी तक दे डाली। डीईओ के व्यवहार से नाराज बच्चे रोते हुए बाहर निकले, वहीं बच्चों का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डीईओ ने कहा की फटकार लगाने वाली बात गलत है मैंने बच्चों को समझाइस दी है। शिक्षकों की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को…

Read More

बेंगलुरु MUDA मामले को लेकर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बदले जाने की अटकलें तेज हो रही हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। खबरें हैं कि इस मामले में कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि राज्य के कुछ नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर भी जोर दे रहे हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान विवाद से बचने के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनने की योजना बना रहा है। इधर, विपक्ष की तरफ से भी सीएम को बदले जाने…

Read More