Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

गया. गया में हथियारबंद छह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अपराधी नगद समेत 30 लाख रुपए लूट कर फरार हो गये।घटना  शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोड़ की है। पीड़ित व्यवसायी रोहित साहु ने बताया कि सभी अपराधी हथियार के साथ थे और हथियार के बल पर उन लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट की घटना के तुरंत बाद घर के मालिक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।…

Read More

सहरसा. सहरसा में पेट्रोल पंप संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले की है। मृतक की पहचान बैजनाथपुर तीरी के बीच पेट्रोल पंप चलाने वाले रविन्द्र सिंह के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। घटना के संबंध में परिजन कुछ भी नहीं कह रहे हैं। स्थानीय लोगों…

Read More

दुर्ग भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा को मारने के लिए सुपारी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने मामले के फरार मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. साथ ही आरोपियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है. यह घोषणा दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने की है. बता दें कि घटना 19 जुलाई 2024 की है. घटना वाले दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा (57 वर्ष) पर जानलेवा हमला किया गया. 2 बाइकों पर सवार 6 आरोपियों ने प्रोफेसर…

Read More

बालोद. पूरे देश में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए गए। शिक्षक दिवस के दिन बच्चों और शिक्षकों का एक वीडियो सामने आया है। इसमे बच्चों संग महिला शिक्षक भी झूमने लगे। वीडियो बालोद जिले के ग्राम कन्नेवाड़ा आत्मानंद विद्यालय का है, जहां पर शिक्षिकाएं देशी गर्ल गाने पर डांस कर रही हैं। अब उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बच्चों संग शिक्षक ने बस्तरीहा गाना वीडियो पर डांस भी किया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य कविता वानखेड़े ने बच्चों को शिक्षक के महत्व और इसे मनाए जाने के पीछे कारणों…

Read More

पटना. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है। वह भाजपा अध्यक्ष के रूप में बैठक भी करेंगे। नीतीश कुमार लंबे समय के बाद किसी मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन के समापन पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लिए जनता से अपील की कि वह उनका स्वागत करें। पटना में जन्म लेने वाले नड्डा के कामों की तारीफ करते हुए नीतीश ने भीड़ की ओर आवाज लगाते हुए हाथों…

Read More

गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया है कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। उपचार में जो भी पैसा खर्च होगा वह सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह यहां जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष…

Read More

बिलासपुर खनिज विभाग ने नियमों के उल्लंघन करने वाले चार रेत भंडारण करने वालों का लाइसेंस रद्द व एक रेत खदान को निरस्त कर दिया है। रेत भंडारण न करने वालों में जिंदल पीआरएल इंफ्रास्ट्रक्टर व अन्य के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ गौढ़ खनिज साधारण रेत नियम 2023 के अंतर्गत की गई कार्रवाई के बाद अन्य खदान व लाइसेंस धारियों में हडकंप मचा हुआ है। खनिज विभाग ने गुरुवार को चार रेत भंडारण व एक खदान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जिनके लाइसेंस रद्द हुए है उनमें जिंदल पीआरएल इन्फ्रास्ट्रक्चर चंगोरी कोटा, शिवशंकर रात्रे सोढ़ाखुर्द छतौना, सौरलाइसेंस धारियों से बकाया…

Read More

नई दिल/ पटना  उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह बिहार में शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक नौकरियों में पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों (एससी/एसटी) के लिए आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने के राज्य सरकार के फैसले को खारिज करने वाले पटना उच्च न्यायालय के 20 जून के निर्णय के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की याचिका पर विचार करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने आरजेडी की याचिका पर नोटिस जारी किया और इस पर बिहार सरकार की ओर से दायर एक…

Read More

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के नए युग का गवाह बन रहा है और यह क्षेत्र आतंकवादी हॉटस्पॉट से पर्यटन स्थल में बदल गया है। जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हो रहा है। यह क्षेत्र आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में तब्दील हो गया है, यहां शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने दो दिवसीय…

Read More

रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड के अनुसार बीजापुर में सर्वाधिक 1993.7 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 520.7 सूरजपुर जिले में 925.5 मिमी, बलरामपुर में 1362.0…

Read More