Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भोपाल देश में सबसे ज्यादा बांस संसाधन मध्यप्रदेश में है। भारतीय वन सर्वेक्षण 2021 की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में 18,394 वर्ग किलोमीटर में बांस क्षेत्र है जो देश में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। देश में बांस क्षेत्र 15.0 मिलियन हेक्टेयर है। मध्यप्रदेश में 1.84 मिलियन हेक्टेयर है। मध्यप्रदेश में शुद्ध बांस क्षेत्र 847 वर्ग किलोमीटर, घना क्षेत्र 4046 वर्ग किलोमीटर, विरल क्षेत्र 8327 वर्ग किलोमीट और पुन:उत्पादन 3245 वर्ग किलोमीटर में है जो देश में सबसे ज्यादा है। मध्यप्रदेश राज्य में बाँस मिशन के माध्यम से बाँस की खेती…

Read More

जयपुर प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा। इस योजना के तहत राजकीय अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों का नेटवर्क अब गांवों तक भी उपलब्ध हो सकेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जन-जन तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यतानुसार नियमों में बदलाव एवं सरलीकरण किया जाए। साथ ही, योजना से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम को और मजबूत किया जाए। चिकित्सा मंत्री ने यह निर्देश…

Read More

जयपुर. परमाणु ऊर्जा विभाग ने ‘अनुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (ASHVINI)’ नामक इस संयुक्त उपक्रम को स्वीकृति देने वाले दस्तावेज NPCIL और NTPC के शीर्ष अधिकारियों को सौंपे, ऐसा एक आधिकारिक बयान में कहा गया है। इस स्वीकृति के साथ, ASHVINI को भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण, स्वामित्व और संचालन की अनुमति मिल गई है, जो मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार काम करेगा। NPCIL के बयान के अनुसार, ASHVINI NPCIL की सहायक कंपनी होगी, जिसमें NPCIL की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। माही बांसवाड़ा परियोजना के 4×700 मेगावाट के प्रेसराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर्स (PHWR) का निर्माण ASHVINI द्वारा किया जाएगा।…

Read More

भोपाल ग्वालियर में मंगलवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएँ और वहाँ पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें। ऊर्जा…

Read More

रांची ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भुवनेश्वर स्थित ‘शिक्षा ओ अनुसंधान यूनिवर्सिटी’ में रांची निवासी इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की संदिग्ध स्थितियों में मौत की जांच का आदेश दिया है। अभिषेक के पिता अनूपचंद राम ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या इंस्टीट्यूट में रैगिंग के दौरान की गई है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रबंधन एवं पुलिस का रवैया पूरी तरह असहयोगात्मक है। राज्यपाल रघुवर दास ने दिवंगत छात्र के पिता की शिकायत को गंभीरता से…

Read More

भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन पर कोविंद कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को प्रतिक्रिया दी। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी देने का स्वागत योग्य निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वन नेशन, वन…

Read More

बलौदा बाजार/रायपुर. बच्चों में कुपोषण एक अत्यंत ही गंभीर स्थिति मानी जाती है। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है तथा इसके कारण शिशु मृत्यु दर भी बढ़ने का भी खतरा रहता है। ऐसे में राज्य शासन द्वारा जिला बलौदाबाजार भाटापारा में पोषण पुनर्वास केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन करते हुए गंभीर रूप से कुपोषण से पीड़ित बच्चों को इससे निकालने हेतु सफल प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार के पोषण पुनर्वास केन्द्र से ठीक हुई पलारी विकासखंड के ग्राम कोनारी की 6 माह की बच्ची की माता हेमिन बाई ध्रुव के अनुसार उनकी बच्ची का…

Read More

सिरसा हरियाणा सरकार के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बात करते हुए कहा कि व‍िधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, “पिछले व‍िधानसभा चुनाव में सिरसा जिले में किसान आंदोलन के चलते बड़ा विरोध हुआ था। मैं जब लड़ा, तब भी लोग सवाल पूछते थे। लोग यह कहते थे कि जिस भी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है, हम उसे वोट नहीं देंगे। बीजेपी का तीन पार्टियों के साथ गठबंधन है। बीजेपी की अन्य पार्टियों के साथ मिलीभगत है। बीजेपी को इस…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रीमंडल का वन नेशन- वन इलेक्शन की स्वीकृति के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारतीय लोकतंत्र ने वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। यह अभी तक का सबसे बड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में बार-बार चुनाव से विकास कार्य प्रभावित होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने चुनाव से पहले ही…

Read More

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर जयपुर, हैदराबाद समेत कई राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस बार कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी सवाल उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने राहुल गांधी का सिखों को लेकर दिए…

Read More