रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और तेलीबांधा तालाब परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने स्वच्छता दीदियों तथा शहर को स्वच्छ बनाने में सहभागिता देने वाले सामाजिक संस्थाओं ग्रीन आर्मी, बंच आॅफ फूल्स, कुछ फर्ज हमारा भी और एवेंजर्स ग्रुप के साथ ही समाज सेविका श्रीमती शुभांगी आप्टे को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ पर आयोजित स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने…
Author: Nishpaksh Mat Team
मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, करीना कपूर के नाम फिल्म फेस्टिवल आयोजित किये जाने को लेकर बेहद खुश है। करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी से की थी। करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब 25 वर्ष हो गये हैं और इस दौरान करीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। करीना के सम्मान में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। देशभर में करीना कपूर के नाम से फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन पीवीआर-आईनॉक्स कर रहा है। करीना ने सोशल मीडिया पर एक…
नई दिल्ली घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज एक बार फिर 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 75,160 रुपये से लेकर 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 68,960 रुपये से लेकर 68,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। कीमत बढ़ने के…
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश भर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रदेश के तीन करोड़ जनता की ओर से शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज जन्मदिन है। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की तरफ से उनको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भगवान से दुआ करते हैं कि वह स्वस्थ और दीर्घायु रहें, वह 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते रहें। स्वच्छता ही सेवा है। हम स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ…
अजमेर. अजमेर की जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मे 2021 बैच के विद्यार्थियों द्वारा गुर्जर मेडिको मीट-2024 देवोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत जूनियर और सीनियर डॉक्टर्स के बीच आपसी परिचय और सहयोग को बढ़ावा देना था। समारोह के मुख्य अतिथि, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश भडाणा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में छोटे-बड़े का भेद मिटाता है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। भडाणा ने गुर्जर समाज की प्रगति की ओर इशारा करते हुए कहा कि कर्नल किरोड़ी…
कोटा. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में बारावफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने और तिरंगे में चक्र के स्थान पर चांद-तारा लगाकर जुलूस में शामिल करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए गंभीर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक, कोटा रेंज से बात कर तत्काल कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं। दिलावर ने कहा कि यह देश के खिलाफ किसी साजिश का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को अपमानित करने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।…
मुंबई, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म तिरंगा में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार फिल्म ‘तिरंगा’ में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। वहीं अश्विन वर्दे, सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत इस फिल्म का निर्माण करेंगे। अक्षय कुमार और संजय पूरन सिंह पहले गोरखा नाम के एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले थे, जिसे आनंद एक राय प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन नहीं पाई। पहले चर्चा थी कि फिल्म तिरंगा इसी नाम से वर्ष 1993 में प्रदर्शित राजकुमार और…
जयपुर. आमेर के आबादी वाले क्षेत्र में इस बार मगरमच्छ आमेर के प्रसिद्ध मावठा सरोवर से निकलकर हाथी स्टैंड पार्किंग तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आमेर थाना पुलिस और स्थानीय पार्षद हनुमान गुर्जर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और उसे बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि इससे पहले भी आमेर के सागर झील से एक मगरमच्छ आबादी…
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने अथक परिश्रम, लगन और दूरदर्शिता से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आए हैं और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मंगलवार को 74 साल के हो गए। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, लोगों खासकर दलितों, युवाओं और महिलाओं के जीवन…
नई दिल्ली केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की दिशा, गति और क्रियान्वयन का सातत्य भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है तथा विश्व की प्रमुख आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति के रूप में मजबूती से उभर रहा है।शाह और रेल, सूचना प्रसारण एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को…