Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

नई दिल्ली भारत का हीरा क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में आयात तथा निर्यात दोनों में भारी गिरावट आने से भुगतान में चूक, कारखाने बंद होने और बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने की स्थिति उत्पन्न हुई है। आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने  यह बात कही। आर्थिक शोध संस्थान ने बयान में कहा कि निर्यात आय में वृद्धि हुई है, लेकिन ऑर्डर में कमी तथा प्रयोगशाला में बनने वाले हीरों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण अप्रसंस्कृत कच्चे हीरों का भंडार बढ़ रहा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा,…

Read More

नई दिल्ली  इंग्लैंड के खिलाफ 19 सितंबर को ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया की आगामी एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच एडम जम्पा के लिए 50 ओवर के प्रारूप में 100वां मैच भी होगा। इस मील के पत्थर तक पहुँचने के कगार पर खड़े जम्पा ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने देश के लिए वनडे में इतने मैच खेलने की उम्मीद नहीं की थी। जम्पा 100 वनडे खेलने वाले 32वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन जाएँगे। वह शेन वॉर्न और ब्रैग हॉग के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर बन जाएँगे। जम्पा की पत्नी हैरियट,…

Read More

अस्ताना  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करने की बात तो करते हैं, लेकिन वे किसी भी तरह से यूक्रेन के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की भी हथियार नहीं डालना चाहते और इसी वजह से जंग बदस्तूर जारी। इस बीच, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर जेलेंस्की के पांव के नीचे की जमीन खिसक सकती है। दरअसल, उनका कहना है कि रूस ‘सैन्य रूप से अजेय’ है। अगर यूक्रेन युद्ध आगे बढ़ता है तो इसके परिणाम पूरी मानव जाति के लिए ‘बहुत गंभीर’ होंगे। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों से नक्सलियों को ‘मार्च 2026’ तक पूरी तरह खत्म करने का प्लान तैयार किया है। गृह मंत्रालय के इस टारगेट के तहत, अगले 550 दिन में माओवादियों के पास दो च्वाइस होंगी।  पहला, अगर वे लड़ते हैं तो उन्हें गोली मिलेगी। दूसरा तरीका, आत्मसमर्पण का है। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर, नई आत्मसमर्पण नीति तैयार कर रही है। नक्सल के रास्ते पर चले युवाओं को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। अगर वे शांतिपूर्ण तरीके से हथियार डालते हैं तो उन्हें सरकार की तरफ कई तरह की मदद…

Read More

नई दिल्ली  हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसको लेकर समय कम है और राज्य में राजनीति का पारा भी गर्मा चुका है। इसी बीच फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह चुनावी जनसभा के दौरान मंच से खुलेआम वोट के बदले नौकरी देने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता यह भी कहते दिखे कि जिस गांव से जितने ज्यादा वोट मिलेंगे, उतनी ही ज्यादा नौकरी भी मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो…

Read More

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने  कहा कि वह इस जटिल प्रश्न से जुड़ी याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा कि अगर कोई पति अपनी पत्नी को जो नाबालिग नहीं है, यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है तो क्या उसे अभियोजन से छूट मिलनी चाहिए? एक याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुईं वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि इन याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। पीठ में न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। पीठ ने उनको बताया कि…

Read More

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो गई है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह संग्रह भारत की संस्कृति, आध्यात्मिकता, इतिहास और राजनीति के समृद्ध ताने-बाने को दर्शाता है। इस नीलामी की एक खास विशेषता पैरालंपिक खेलों और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्मृति चिह्न हैं, जो देश के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाते हैं। इस नीलामी का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 600 से अधिक वस्तुएं शामिल हैं।  ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग आधिकारिक…

Read More

नागपुर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने  पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी समेत नेहरू-गांधी परिवार की ‘तीन पीढ़ियों’ के नेताओं पर आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत विरोधी बयान’ देने से बचना चाहिए और उनसे आरक्षण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। बावनकुले ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे और शिव सेना विधायक संजय गायकवाड़ के बयानों का समर्थन नहीं करते हैं।…

Read More

तेहरान इजरायल और हिजबुल्ला के बीच की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इजरायली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर जोरदार हमला कर एक फुटेज जारी किया है जिसमें लेबनान में हिजबुल्ला के अलग अलग ठिकानों पर हमला किया गया है। हमला दक्षिण लेबनान में हिजबुल्ला के सैन्य ठिकानों पर हुआ है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में युद्ध के लिए उनके टारगेट को बढ़ाया गया है। लेबनानी सीमा के पास के इलाकों से भागे इजरायलियों को उनके घरों में वापस लौटने में सक्षम बनाना शामिल है। इजरायल द्वारा गाजा पर युद्ध शुरू…

Read More

लखनऊ,  लोकसभा चुनाव में जीरो पर आउट होने के बाद बसपा ने अब उपचुनाव के जरिए खड़े होने की ठानी है। अपना कैडर वोट संभालने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती एक बार फिर से अपनी टीम को एक्टिव करने में जुटी हैं। इसी क्रम में वह 19 सितंबर को पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगी। पार्टी फोरम से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मंडल से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। मायावती, पार्टी मुख्यालय में होने वाली बैठक में नए सिरे से बूथ…

Read More