Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

राजधानी में 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, कार्रवाई जारी रहेगी खाद्य मंत्री राजपूत के निर्देश पर अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ भोपाल प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा दिए गए निर्देश पर विभागीय अफसरों द्वारा अवैध गैस रिफलिंग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसी तारतम्य में खाद्य विभाग भोपाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के अशोका गार्डन में स्थित ऋषि इंटरप्राइजेज पर दबिश देकर 16 अवैध घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर लिये हैं। इनमें से 8 सिलेण्डर भरे हुए…

Read More

पैरालम्पिक 2024 पेरिस (फ्रांस) भोपाल म.प्र. राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा पैरालम्पिक गेम्स 2024 के सेमीफायनल मुकाबले में पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि यह प्राची का दूसरा पैरा ओलम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। आज व्ही.एल.-02 200 मी  वूमेंस 200 एम-व्हीएल-2 हीट-1 इवेन्ट में प्राची यादव हीट में 01:06:83 सेकेण्ड समय लेकर क्वालिफाय कर सेमीफानल में प्रवेश किया। वही अकादमी की ही खिलाड़ी पूजा ओझा केएल.-01 200 मी  वूमेंस 200 एम-केएल-1 हीट-2   इवेन्ट के हीट मुकाबले में 1:16:09 का समय लेकर सेमीफानल में प्रवेश…

Read More

रहवासियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करायें : राज्य मंत्री श्रीमती गौर पटेल नगर के कॉलोनाइजर्स को दिये निर्देश भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने पटेल नगर क्षेत्र के कॉलोनाइजर्स को पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज आदि मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पटेल नगर के कॉलोनाइजर्स से कहा कि रहवासियों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिये कॉलोनी में मौजूद ट्यूबवेल को क्रियाशील बनायें। अगले दो दिन में 2 ट्यूबवेल शुरू करें और बाकी के ट्यूबवेल को अगले दो माह में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा…

Read More

श्रीनगर तीन दशकों में पहली बार कश्मीर में एक महिला कश्मीरी पंडित चुनाव लड़ने जा रही है। डेजी रैना रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के टिकट पर पुलवामा से चुनाव लड़ रही हैं – जो कभी हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों का गढ़ हुआ करता था। उनके चुनाव लड़ने से परिदृश्य में बदलाव की झलक मिलती है। रैना उन नौ महिला उम्मीदवारों में शामिल हैं जो आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमाएंगी।  उनके अनुसार, 2019 के बाद माहौल में शांति बनी रही, जिससे उनके वापस लौटने और राजपोरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हुआ। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य मंत्री को दिया भरोसा सागर जिले की बहुप्रतीक्षित मांग होगी पूरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोंविद सिंह राजपूत को आश्वस्त किया बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज सागर में खुलेगा कैंसर अस्पताल : मंत्री राजपूत भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोंविद सिंह राजपूत को आश्वस्त किया है कि बुंदेलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में जल्द ही कैंसर अस्पताल की सुविधा बुंदेलखण्ड क्षेत्र के लोगों को प्राप्त होने लगेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में बुंदेलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में कैंसर अस्पाताल खोले जाने के…

Read More

जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था का हो सरलीकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक बालिका छात्रावासों में आंरभ होगा मैस का संचालन और बनेंगी बाउण्ड्रीवॉल  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की शाला में नियमित उपस्थिति का हो परीक्षण  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग की समीक्षा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था का सरलीकरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था को भी जन-सुलभ बनाया जाए।…

Read More

खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता कांस्य पदक खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने जीता कांस्य पदक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई भोपाल 29 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक दूसरी वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन हानॉवर (जर्मनी) में किया जा रहा है। खेल अकादमी के खिलाड़ी चेतन हेमंत सप्कल ने 25मी. रेपिड फायर पिस्टल मेन व्यक्तिगत इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में चेतन का यह दूसरा पदक है। विस्तृत परिणाम:-हानॉवर (जर्मनी) में आयोजित इस दूसरी वर्ल्ड…

Read More

भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। देवड़ा ने इस अवसर पर कहा कि ईश्वर की कृपा प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करती रहे और भगवान गणेश का आशीर्वाद सदैव बना रहे। हमारा प्रदेश विकास के पथ पर सदैव अग्रसर रहे। भगवान गणेश प्रसन्नता, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी मैं भगवान गणेश जी से प्रार्थना करता हूं। देवड़ा ने कहा कि ईको फ्रेंडली अथवा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा को अपने घरों अथवा झांकियों में स्थापित करें। जिससे हम हमारे प्रदेश के वातावरण और पर्यावरण को बेहतर बनाने में…

Read More

म.प्र. पुलिस प्रशिक्षण में साइन लैंग्वेज शामिल करने वाला देश का पहला राज्य पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जायेगा विशेष प्रशिक्षण दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों के तहत साइन लैंग्वेज को शामिल किया दिव्यांगजन की बातों को समझ सकेंगे आसानी से भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशिक्षण प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों के तहत साइन लैंग्वेज को शामिल किया है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विपत्ति में फंसे दिव्यांगजनों की बात को आसानी से समझ सकें और उनके साथ संवेदनशीलता से व्यवहार कर सकें। मध्यप्रदेश…

Read More

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारतीय पर्व और त्यौहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। गणेश चतुर्थी भी सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता के वातावरण को मजबूत करने तथा उल्लास और आनंद का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के जीवन को और भी अधिक मंगलमय बनाने और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आहवान किया कि पर्यावरण-संरक्षण का ध्यान रखते हुए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना करें।   Source…

Read More