बीजापुर. बीजापुर में नक्सलियों को एक और झटका लगा है। नक्सली शहीदी सप्ताह के दौरान एक लाख की इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष समेत पांच नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसी के साथ इस वर्ष के अब तक में 142 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर आत्मसमर्पण कर दिया है। वही विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 310 नक्सलियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है। पुलिस से मिली…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय नगरीय विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कोलार की कलियासोत नदी को बारहमासी बनाने के साथ-साथ साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित करने एवं उसके घाटों को विकसित कर पर्यटन केन्द्र बनाने की मांग को लेकर निवेदन पत्र सौंपा है। इस निवेदन पत्र में उन्होंने भोपाल की जीवन रेखा कहीं जाने वाली कलियासोत नदी के सालभर सूखे रहने की चिंता तथा उससे होने वाली नागरिक असुविधा को व्यक्त किया, साथ ही उसे बारहमासी बनाने के उपाय एवं उससे होने वाले लाभ…
मंडी हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 3 जिलों में बादल फटने से भीषण तबाही मची। आज सुबह शिमला के रामपुर, कुल्लू के निरमंड और मंडी में बादल फटने से पानी के साथ मलबा आया। 50 से ज्यादा लोग लापता है और 3 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला के रामपुर में बचाव अभियान का जायजा लेने पहुंचे और बैठक करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हिमाचल में बादल फटने के बाद आई प्राकृतिक आपदा का खुद जायजा ले रहे हैं। हिमाचल में…
ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र में मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह : बी.के. डॉ. रीना ब्रह्माकुमारीज़ रोहित नगर सेवाकेंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का नज़ारा अलौकिकता से भरपूर रहा : बी.के. डॉ. रीना भोपाल सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. डॉ. रीना दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा रोहित नगर सेवाकेंद्र में पिछले एक दशक से परमपिता परमात्मा शिव भगवान द्वारा सुनाए गए गीता ज्ञान से रोहित नगर, बावडिया कला क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाई बहनें प्रतिदिन गीता ज्ञान सुनकर प्रतिदिन अपने जीवन की शुरुआत करते हैं। आज रोहित नगर, बावडिया कला सेवाकेंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। जिसमें…
दमोह दमोह जिले में इस समय बड़ी संख्या में मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को जबेरा के भदर नाला के समीप खेत में छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। क्योंकि मगरमच्छ खेत से समीप बैठा था। जो कुछ देर बाद नाले में चला गया और स्थानीय ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया। बता दें, अभी तक व्यारमा नदी व उससे लगे हुए नालों में मगरमच्छ दिखाई देते थे। लेकिन अब खेती छोटे-छोटे नालों से बाहर निकल कर विशालकाय मगरमच्छ खेतों में दिखाई दे रहे हैं। दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे से लगे जबेरा…
छतरपुर छतरपुर जिले में शादी से ठीक कुछ दिनों पहले एक दूल्हे ने यह कह कर शादी तोड़ दी कि लड़की काली है। जिसके बाद लड़की और उसके परिजन परेशान हो गए। परेशान होकर लड़की एवं उसके परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गंज में रहने वाली कुमारी भारती की शादी झांसी जिले के भिटौरा में रहने वाले रूपेश अहिरवार से जून 2023 में तय हुई थी। गोद भराई की रस्म के बाद पंडित के समक्ष 25 अप्रैल 2024 को शादी होना तय हुआ था। सगाई में लड़की पक्ष ने लड़के…
नई दिल्ली अडानी एंटरप्राइजेज ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 (Q1FY25) के लिए अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की। जून तिमाही में अरबपति गौतम अडानी के पोर्ट-टू-पावर समूह की प्रमुख कंपनी का नेट प्रॉफिट 116% बढ़कर ₹1,454 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 674 करोड़ रुपये था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़ गया और यह ₹25,472 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹22,644 करोड़ था। अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज करीबन 2% तक चढ़कर 3,225.10 रुपये पर बंद हुए हैं। इस…
मुज्जफरपुर. मानसून के कमजोर पड़ने के साथ ही अब किसानों के लिए आफत आ गई है। बढ़ती गर्मी और बारिश नहीं होने के कारण मुजफ्फरपुर के किसान परेशान हताश होने लग गए हैं। जिसके कारण से जिले के कई प्रखंड में धान रोपनी में कमी आने से परेशानी बढ़ गई है। जिसके बाद जिसके बाद अब किसान औने पौने भाव पर पानी पाटवान करने को विवश है। जिले के कई प्रखंड में स्थिति खराब हो गई है। दरअसल बीते तीन हफ्ते से जिले में बारिश नहीं होने के कारण धान के बिचड़े तो तैयार हो गए है, लेकिन इनकी रोपनी…
नालंदा. घटना गंजपर गांव में हुई, जहां वीरेंद्र का शव उनके घर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर एक खेत में पाया गया। परिजनों का आरोप है कि वीरेंद्र को घर से बुलाकर ले जाया गया और फिर बिजली के करंट से उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई विक्की पासवान ने बताया, रात को एक युवक भाई को घर से बुलाकर ले गया। जब वह लंबे समय तक वापस नहीं लौटा, तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। खेत में उसका शव मिला, जिस पर बिजली का तार गिरा हुआ था। घटना के बाद संदिग्ध युवक गांव छोड़कर…
अलीगढ़ अलीगढ़ के दाउद खां स्टेशन के समीप बुधवार की रात लगभग शाम छह बजे नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस से कटकर दो छात्राओं की मौत हो गई। दोनों छात्राओं के बीच समलैंगिक संबंध होने के चलते आत्महत्या की पुलिस द्वारा संभावना व्यक्त की जा रही है। हादसे की वजह से राजधानी एक्सप्रेस को आधे घंटे की देरी से आगे को रवाना की गई। डिप्टी एसएस हाथरस ने बुधवार की रात लगभग सवा नौ बजे मेमो द्वारा सूचना दी कि दाउद खां स्टेशन से एक किमी आगे नई दिल्ली से रांची को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में दो युवती…