Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

रायपुर, जिस समय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महारानी अस्पताल पहुंचे। उसी समय कोंडगांव की मोनिका त्रिपाठी को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई थी। मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री बिटिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शुभ घड़ी है। बिटिया के दर्शन हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बिटिया को अपने हाथों में लिया और दुलारा। आशीर्वाद देते हुए पांच सौ रुपए की राशि भेंट की। उन्होंने बिटिया के पिता प्रत्युष त्रिपाठी को भी बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके घर लक्ष्मी आई है आपको बहुत बधाई। प्रत्युष त्रिपाठी ने कहा कि बिटिया को मुख्यमंत्री…

Read More

रांची. रांची के मोरहाबादी में एक बुजुर्ग को कार चालक ने धक्का मार दिया। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। मृतक का नाम विपेंद्र नाथ शाहदेव है और वह कांके पतराटोली के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बुजुर्ग को कार से काफी दूर तक घसीटा। जब इस खौफनाक मंजर को आसपास के लोगों ने देखा तब वे शोर मचाए। शोर सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र लाल सुमित नाथ शाहदेव के बयान पर लालपुर…

Read More

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता जितेंद्र आव्हाड की गाड़ी पर हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात लोगों ने जितेंद्र आव्हाड की गाड़ी पर हमला किया है। यह हमला ठाणे की तरफ जाते समय फ्री-वे रोड के पास हुआ है। हमलावर स्वराज संगठन के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हमले के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के…

Read More

पटना बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए कहा कि राहुल गांधी नेता नहीं हैं और वह युवाओं से रोजगार छीन रहे हैं। भाजपा नेता ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “मैं राहुल गांधी को बिल्कुल भी राजनेता नहीं मानता हूं क्योंकि इतनी उम्र के बाद भी वह खुद को युवा नेता कहते हैं। अगर 55 साल की उम्र में लोग युवा नेता बने रहेंगे तो युवाओं का क्या होगा? ये वैसे लोग हैं जो युवाओं से रोजगार छीनते हैं, जो बुढ़ापे में भी खुद को…

Read More

खरौंदी-गढ़वा. सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। गुफा में एक लड़की किसी नागिन जैसी हरकतें कर रही है। जी हां… वह गुफा में लेटकर रेंगती हुई नजर आ रही है। लगातार अपनी जीभ बाहर निकाल रही है। लड़की के ‘नागिन’ बन जाने के बारे में जब लोगों को पता चला तब गुफा में वे कीर्तन करने लगे। दरअसल, युवती की पहचान नीलम के रूप में हुई है। वह अपने घर से करीब 72 दिन पहले गायब हुई थी। वह झारखंड की रहने वाली है। लेकिन जिस गुफा में वह नागिन जैसी हरकतें कर रही है वह…

Read More

गुरुग्राम हरियाणा के गुरुग्राम में कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में गुरुवार को गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है। गुरुवार शाम को फैक्ट्री से गैस लीक होने की खबर सामने आई। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तुरंत सारे इंतजाम किए। गैस लीकेज के चलते प्रशासन ने फैक्ट्री को खाली करा दिया है। सुरक्षा के चलते आसपास के लोगों से भी इलाके से हटने की अपील की जा रही है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस टीम…

Read More

भोपाल बीएचईएल स्थित 1420 दुकानों की नवीनकरण की कार्यवाही जल्द शुरू होगी। दुकानदारों द्वारा नवीनकरण के संबंध में लांयसेंस फीस निर्धारण और नामांतरण की राशि के दिये गये प्रस्ताव अनुसार कार्यवाही के लिये पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के प्रस्ताव पर केन्द्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एचडी कुमारस्वामी ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गुरूवार को नई दिल्ली में संसद भवन में केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री कुमारस्वामी से भेंट कर उन्हें बीएचईएल व्यवसाइयों, दुकानदारों एवं ठेका श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौपा। राज्यमंत्री श्रीमती…

Read More

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। इन लोगों ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया है। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। केंद्र में मोदी सरकार को 10 साल हो गए। लेकिन, आज तक संविधान नहीं बदला गया।…

Read More

जयपुर. राजस्थान विधानसभा शिव विधायक रवींद्र भाटी ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र का मैं प्रतिनिधित्व करता हूं, वह मूलभूत सुविधाओं जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। भाटी ने अपने क्षेत्र के निवासियों की कठिनाइयों को उजागर करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सीमा पर 55 डिग्री तापमान में भी हमारे लोग अपने अदम्य साहस और संकल्प के बल पर राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवित रखते हैं। आजादी के 77 वर्ष बाद भी वे सड़कों, पानी, बिजली, शिक्षा,…

Read More

नई दिल्ली मॉनसून का मौसम करीब आधा बीत चुका है और भारत के मौसम संबंधी 36 उपखंडों या सबडिवीजन में से 25 प्रतिशत में कम बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में देश में सामान्य यानी 280.5 मिमी से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई जो 306.6 मिमी है। एक जून से 445.8 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले 453.8 मिमी वर्षा हुई, जो दो प्रतिशत अधिक है। जुलाई में बारिश असमान रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बारिश…

Read More